बहुत से क्रिकेटर महंगी घड़ी के साथ ही गाड़ियों के शौकीन रहते हैं। इसी फेहरिस्त में एक नाम और जुड़ चुका है के एल राहुल का। 18 अप्रैल को इस क्रिकेटर का जन्मदिन होता है। जो आइपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान है। और अक्सर ही दोस्त हार्दिक पांड्या के साथ नजर आते रहते हैं। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में छाने की वजह हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि उनकी घड़ी है। जिसकी कीमत हर किसी को हैरत में डालने के लिए काफी है।