सर्दियों के मौसम में लड़कियों को लगता है कि वो स्टाइलिश नहीं दिखेंगी। वहीं दूसरी तरफ लड़के सर्दियों में ज्यादा हैंडसम दिख सकते हैं। लेयरिंग की वजह से उनका लुक और भी आकर्षक दिखेगा। साथ वो ठंड से भी बचे रहेगें। लेकिन हैंडसम दिखने के लिए जरूरी है कि सही कपड़ों का चुनाव किया जाए। इसलिए अपनी विंटर वॉर्डरोब में कुछ खास किस्म के जैकेट को जरूर रखें। जिससे कि मौका कोई सा भी हो बस फटाफट रेडी हो जाएं।
वैसे भी सर्दियों के मौसम में जमकर पार्टी होती है। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर और शादियों के फंक्शन हर किसी को अटेंड करने पड़ते हैं। तो अगर आप चाहते हैं कि भीड़ में हर किसी की निगाहें आप पर ठहरे तो इन कपड़ों को फौरन वॉर्डरोब में रख लीजिए।