फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Fashion: बेहद खास था अनुष्का शर्मा की शादी का लहंगा, 67 कारीगरों ने 32 दिनों में किया था तैयार

Mon, 11 Dec 2023 11:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं, ऐसे में हम आपको अनुष्का की शादी का लहंगा दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Virat  Kohli And Anushka Sharma Wedding Anniversary: - फोटो : instagram
Virat  Kohli And Anushka Sharma Wedding Anniversary: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं। विराट और अनुष्का की मुलाकात एक शैंम्पू एड के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी का सिलसिला आगे बढ़ा।

दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया, उसके बाद 11 दिसंबर के ही दिन 2017 में इटली के टस्कनी के 800 साल पुराने विला बोर्गो फिनोचिएटो में सात फेरे लिए थे। दोनों ने अपने विवाह समारोह को पूरी तरह प्राइवेट रखा था, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों का नाम देश के पावर कपल में शुमार है। अब तो दोनों के एक प्यारी सी बेटी भी है।

जब भी इनकी शादी का जिक्र चलता है, तो अनुष्का की शादी का लहंगे की बात जरूर होती है। अनुष्का की शादी से ही पेस्टल रंग का ट्रेंड ज्यादा चलन में आया है। उनका लहंगा बेहद खास भी था। ऐसे में आज हम आपको उनकी शादी के लहंगे की खासियत बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Virat  Kohli And Anushka Sharma Wedding Anniversary: - फोटो : instagram
कैसा था लहंगा 

सबसे पहले बात करते हैं अनुष्का शर्मा के बेहद ही खूबसूरत लहंगे की। उन्होंने अपने इस खास दिन के लिए पेस्टल पिंक रंग का लहंगा चुना था। ये लहंगा सब्यसाची के कलेक्शन की एक खास पेशकश थी। इस लहंगे को बनने में पूरे 32 दिन का समय लगा था। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे तैयार करने के लिए बंगाल के 67 कारीगरों की मदद ली गई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Virat  Kohli And Anushka Sharma Wedding Anniversary: - फोटो : instagram
इसके वर्क की बात करें तो अनुष्का के लहंगे पर रेशम के धागों से काम किया गया था। लहंगे की हेमलाइन पर डिजाइनर ने अपना सिग्नेचर वर्क किया था। इसके साथ ही उनके ब्लाउज पर लहंगे के मैचिंग का हैवी वर्क था। उनके लहंगे पर बेहद ही खूबसूरत तरीके सोने-चांदी के तारों और मोती का काम किया गया था। 

4 of 6
Virat  Kohli And Anushka Sharma Wedding Anniversary: - फोटो : instagram
पहनी थी ऐसी ज्वेलरी

बात करें एक्ट्रेस की ज्वेलरी और मेकअप की तो उन्होंने अपने अपनी शादी में बेहद मिनिमल मेकअप किया था। इसके साथ ही अनुष्का ने अपने लहंगे से मैचिंग की ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें गोल्ड-रूबी और डायमंड से बना हार, गले को कवर करता नेकपीस, मोती और गुलाबी स्पिनल में बने झुमके-नथ और माथा पट्टी शामिल थे। उनकी नाक की नथ देखने में कमाल की लग रही थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Virat  Kohli And Anushka Sharma Wedding Anniversary: - फोटो : instagram
विराट कोहली का लुक था ऐसा 

इसके साथ ही अगर बात करें विराट कोहली के लुक की तो विराट कोहली ने भी अपनी दुल्हनिया से ट्विनिंग करते हुए लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ ही कलगी वाली पगड़ी लगाए वे बेहद जंच रहे थे। शादी को इतना समय बीतने के बाद भी लोग दोनों के वेडिंग लुक से टिप्स लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Virat  Kohli And Anushka Sharma Wedding Anniversary: - फोटो : instagram
इतना महंगा था लुक

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी अब तक की सबसे खूबसूरत शादियों में से एक थी। इस खूबसूरत शादी में विराट और अनुष्का ने करीब 100 करोड़ का खर्चा किया और दोनों की ये शाही शादी देश की सबसे महंगी शादियों में शुमार हो गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का की शादी का लुक तकरीबन 40-50 लाख तक का था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें