Year Ender 2023: एक समय था जब ज्यादातर लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए या तो भारतीय परिधान पहनती थीं, या फिर टिपिकल वेस्टर्न ड्रेस कैरी करती थीं, लेकिन अब समय के साथ-साथ फैशन में भी काफी बदलाव आया है। आज के समय में अलग दिखने के लिए इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनने का काफी क्रेज है।
कई मौके ऐसे होते हैं, जिनके लिए एथनिक आउटफिट काफी बोरिंग होते हैं, और वेस्टर्न काफी ओवर हो जाते हैं। ऐसे में आप ऐसी जगहों पर इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इंडो-वेस्टर्न कपड़े पश्चिमी और दक्षिण एशियाई फैशन का मिश्रण हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होते हैं।
अगर बात करें 2023 की तो इस साल कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनकर जलवा दिखाया है। इनके लुक को देखकर लड़कियों में इंडो वेस्टर्न का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के आउटफिट दिखाएंगे, जिन्होंने इस साल अपने इंडो वेस्टर्न लुक से लोगों का दिल जीता।