Triptii Dimri Outfit Collection: नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। इससे पहले उन्होंने एनिमल, कला, लैला मजनू समेत कई फिल्मों में काम करके धमाल मचाया है। फिल्मों में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाकर तृप्ति डिमरी ने नेशनल क्रश का खिताब जीता था। तृप्ति फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, जिस पर लोग काफी प्यार बरसाते हैं। उनके पास एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक का काफी शानदार और लेटेस्ट कलेक्शन है। ऐसे में आज यहां हम आपको तृप्ति डिमरी के कुछ ऐसे आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप खरीदारी कर सकती हैं।