फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri Vrat Mehndi Design: अभी से सेव कर लें मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन, जो वट सावित्री व्रत में आएंगी काम

Wed, 14 May 2025 04:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी वट सावित्री व्रत करती हैं, तो हाथों में मेहंदी तो अवश्य ही रचाती होंगी। ऐसे में हम आपको यहां मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
अभी से सेव कर लें मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : Adobe stock
Vat Savitri Vrat Mehndi Design: वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जो भी महिला इस दिन व्रत-उपवास रखकर सच्चे मन से वट वृक्ष की पूजा करती है तो उनके पति की उम्र लंबी होती है और उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं। सुहागिन महिलाओं के 16 श्रृंगार में मेहंदी भी काफी अहम होती है।

यही वजह है कि महिलाएं हर व्रत-पूजा में हाथों पर मेहंदी रचाती हैं। ऐसे में यहां हम आपको हाथ और पैरों के लिए मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी अभी से अपनी पसंद की डिजाइन को सेव करके रख लें और पूजा के एक दिन पहले हाथों पर मेहंदी रचा लें। 
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

यदि शादी के बाद ये आपका पहला वट सावित्री व्रत है तो अपने हाथों में ब्राइडल मेहंदी लगवाकर अपनी शादी की यादों को ताजा करते हुए हाथों में पारंपरिक दूल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी रचाएं। ऐसी डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इसके साथ शादी का चूड़ा अवश्य कैरी करें। 
विज्ञापन

3 of 7
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

यदि ब्राइडल मेहंदी की अलग डिजाइन खोज रही हैं तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए हो नहीं सकता। इसके लिए आपको मेहंदी आर्टिस्ट को बस ये बोलना है कि मेहंदी की डिजाइन बारीक और महीन होनी चाहिए। यदि ये डिजाइन मोटी-मोटी लगेगी तो लुक बिगड़ सकता है। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

कुछ अलग डिजाइन बनवाना है तो इसका चयन करें। ये डिजाइन आपके काम तब आएगी, जब आपके पास मेहंदी लगवाने का ज्यादा समय नहीं बचेगा। ऐसे में आसान विधि से ऐसी डिजाइन अपने हाथों पर रचा लें। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन  - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन 

बहुस सी महिलाओं को एकदम सिंपल मेहंदी लगवाना पसंद होता है। ऐसे में उनके लिए ये डिजाइन बेहतर विकल्प है। मंडाला आर्ट जैसी मेहंदी खुद से अपने हाथों पर रचाएं और फिर अपने हाथों की खूबसूरती देखें। ऐसी डिजाइन लगा रही हैं तो उंगलियों को पूरी तरह से मेहंदी से कवर करें। 
विज्ञापन

6 of 7
पैरों के लिए पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पैरों के लिए पहली डिजाइन

हाथों की डिजाइन के बाद नजर डाल लीजिए पैरों पर लगने वाली लेटेस्ट मेहंदी पर। ऐसी डिजाइन देखने में कमाल की लगती है। यदि आप पैरों में भी ब्राइडल मेहंदी लगवा रही हैं तो ऐसी डिजाइन का चयन करें। ये डिजाइन आपके पैरों को खूबसूरत बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

पैरों में ज्यादा हैवी मेहंदी लगाने का समय यदि आपके पास नहीं है तो ऐसी हल्की डिजाइन का चयन करें। इसे आप खुद भी अपने पैरों में लगा सकती हैं। ऐसी डिजाइन देखने में कमाल की लगेगी। इसके साथ जब आप भारी सी पायल पहनेंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें