फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri Mehndi Designs 2026: वट सावित्री व्रत में हाथों पर सजाएं ये आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन

Fri, 15 May 2026 12:07 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mehndi Design Ideas: वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाएं हाथों में खास मेहंदी डिजाइन लगाती हैं। इस दिन पति के नाम वाली अरेबिक, फ्लोरल और ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में रहती हैं। मान्यता है कि गहरी रची मेहंदी वैवाहिक जीवन में प्यार और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है।
विज्ञापन
1 of 6
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Ai

Easy Mehndi Design: वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं और पूरे श्रृंगार के साथ पूजा करती हैं। साड़ी, चूड़ियां, बिंदी और गहनों के साथ हाथों में रची खूबसूरत मेहंदी महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। यही वजह है कि वट सावित्री से पहले महिलाएं लेटेस्ट और ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन तलाशती हैं।

आजकल पति के नाम वाली मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है। महिलाएं हथेलियों पर अपने पिया का नाम छिपाकर खास डिजाइन बनवाना पसंद करती हैं। अरेबिक, फ्लोरल, मंडला और बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन इस मौके पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इन डिजाइनों की खास बात यह है कि ये देखने में बेहद सुंदर लगते हैं और हाथों को आकर्षक लुक देते हैं।

अगर आप भी इस वट सावित्री व्रत पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन आइडियाज जिन्हें आप घर पर भी आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 6
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Ai

अरेबिक मेहंदी डिजाइन का बढ़ा क्रेज

आजकल अरेबिक मेहंदी डिजाइन महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। इसमें बेल और फ्लोरल पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है जो हाथों को स्टाइलिश लुक देता है। अगर आप कम समय में सुंदर डिजाइन चाहती हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

विज्ञापन

3 of 6
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Ai

मंडला डिजाइन की मेहंदी

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट डिजाइन पसंद है तो मंडला मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। गोलाकार पैटर्न वाला यह डिजाइन हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ यह डिजाइन बेहद आकर्षक लगता है।

4 of 6
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Ai

पति के नाम वाली मेहंदी डिजाइन 
 

वट सावित्री व्रत पर हथेलियों में पति का नाम छिपाकर मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। महिलाएं अपने पार्टनर के नाम के शुरुआती अक्षर को डिजाइन में शामिल करती हैं। यह डिजाइन देखने में बेहद खास और रोमांटिक लगता है।

 

विज्ञापन

5 of 6
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Ai

फुल हैंड मेहंदी से मिलेगा ब्राइडल लुक
 

जो महिलाएं हैवी डिजाइन पसंद करती हैं, उनके लिए फुल हैंड मेहंदी परफेक्ट विकल्प है। इसमें मोर, फूल-पत्तियां और जाल डिजाइन का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिजाइन शादी और त्योहार दोनों के लिए शानदार माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mehndi Design - फोटो : Adobe stock

गहरी रचे मेहंदी के लिए अपनाएं ये टिप्स

मेहंदी लगाने के बाद हाथों पर नींबू-चीनी का मिश्रण लगाने से रंग गहरा आता है। इसके अलावा मेहंदी सूखने के बाद तुरंत पानी से हाथ न धोएं। सरसों का तेल लगाने से भी मेहंदी का रंग लंबे समय तक बना रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें