Cannes 2026 Alia Bhatt Look: आलिया भट्ट ने कान 2026 में अपने फैशन स्टेटमेंट से एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में गिना जाता है। इस बार खास बात यह रही कि आलिया ने मेट गाला को स्किप करके कान फिल्म फेस्टिवल में ऐसा फैशन मोमेंट क्रिएट किया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर फैशन इंडस्ट्री तक हर जगह हो रही है।
रेड कार्पेट पर उतरने से पहले ही उन्होंने अपने आउटफिट, स्टाइल और लुक से सभी को इम्प्रेस कर दिया। वहीं कान में उनका स्टाइल साॅफ्ट ग्लैमर और टाइमलेस फेमिनिनिटी का मिश्रण था। जहां पहला लुक ड्रीमी फ्रेंच रिवैरिया वाइब्स दे रहा था, जिसमें हैंड पेंटेड गाउन, डेलिकेट कार्सेट डीटेलिंग और फ्लोई सिल्हुट ने पूरे लुक को किसी हाई-फैशन स्टेटमेंट बना दिया। वहीं दूसरे लुक के लिए आलिया ने पीच टोन बाॅडी हगिंग गाउन अपनाया, जो एलिगेंस और माॅडर्न ग्लैमर का परफेक्ट उदाहरण बना।
फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि आलिया ने बिना ज्यादा ड्रमैटिक स्टाइलिंग के मिनिमल फैशन को यादगार बना दिया। यही वजह है कि कान 2026 के सबसे चर्चित फैशन मोमेंट्स में उनका नाम तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आलिया भट्ट के दोनों शानदार कान लुक के बारे में।