फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण की दुल्हन शादी के लिए हो गईं थीं मात्र आधे घंटे में तैयार, अब सामने आई नताशा की मेहंदी की तस्वीरें

Tue, 26 Jan 2021 02:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
natasha dalal - फोटो : instagram
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी बीते रविवार को हुई। जिसके बाद से बॉलीवुड में बधाई देने का तांता लगा है। अलीबाग में हुई इस शादी में वरुण धवन और नताशा दलाल के रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड के बहुत कम लोग ही पहुंचे थे। जिसमे करण जौहर और मनीष मल्होत्रा जैसे करीबी ही शामिल हुए। पूरी शादी के बाद मीडिया के सामने पहुंचे दुल्हा-दुल्हन ने जमकर पोज दिए। वहीं अब उनकी मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमे दुल्हन नताशा का लुक काफी सिंपल दिख रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
natasha dalal - फोटो : instagram
शादी के दौरान भी नताशा ने दुल्हन के लिबास के लिए काफी हल्का मेकअप किया था। वहीं मेहंदी सेरेमनी के लिए भी वरुण और नताशा एक जैसे आउटफिट में नजर आए। नताशा ने शादी से लेकर मेहंदी सेरेमनी में अपने फैशन लेबल का डिजाइन किया लहंगा पहना था। मेहंदी के मौके पर नताशा ने सफेद रंग का लहंगा चुना था। जिसके ब्लाउज पर फ्लोरल मोटिफ्स बने थे। वहीं लहंगे पर इन्हीं फूलों की डिजाइन में वर्क किया गया है। जबकि साथ में नेट की चुनरी इस लहंगे में चार चांद लगा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
natasha dalal - फोटो : instagram
वैसे नताशा ने दुल्हन के लिबास में भी काफी हल्के-फुल्के लुक का चुनाव किया था। हल्के पीले रंग के लहंगे पर बारीक सिल्वर वर्क किया गया था। वहीं इसके साथ नताशा का मेकअप भी काफी लाइट था। जबकि बालों को भी खुला ही रखा गया था। 

4 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी - फोटो : instagram/viralbhayani
दुल्हन बनीं नताशा की मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि आमतौर पर हल्के रंग के आउटफिट के साथ ब्राइड्स चमकीले लिपस्टिक चुनाव करती हैं। लेकिन नताशा ने लाइट मेकअप को चुना था। वहीं इस पूरे मेकअप को करने में मात्र 35 मिनट का समय लगा। जो कि काफी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn
वहीं हल्दी के मौके पर वरुण धवन अपनी बॉडी दिखाने से नहीं चूके। बता दें कि वरुण और नताशा अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई के पांच सितारा होटल में 2 फरवरी को देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें