फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पहनी ये खास पगड़ी, जानें क्या है खासियत

Tue, 26 Jan 2021 01:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी साफा बांधने की परंपरा को आगे बढ़ाया। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक कुर्ता पायजामा के साथ जैकेट और कंधे पर शॉल डाल रखी थी। वहीं साफा बांधने की परंपरा को निभाते हुए लाल रंग की खास पगड़ी बांध रखी थी। तो चलिए जानें क्या है इस पगड़ी की खासियत।
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
एएनआई के मुताबिक इस पगड़ी को जामनगर के शाही परिवार ने तोहफे के स्वरूप प्रधानमंत्री को दी थी। लाल रंग की इस 'हलारी पगड़ी' पर पीले रंग की बूटियों की डिजाइन बनी थी। वैसे बता दें कि बीते साल भी नरेंद्र मोदी की पगड़ी बेहद खास थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Republic Day 2020: PM Narendra Modi turban traditional look - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने बांधनी प्रिंट के साफा के साथ गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुए थे। केसरिया रंग के साफे का एक हिस्सा पीछे की तरफ कमर लटक रहा था। वहीं इस केसरिया रंग के साफे में हरा रंग भी समाहित था। साथ में इसमे बारीक सुनहरी रेखाएं खिंची गई थीं। जिसके साथ सफेद कुर्ता और भूरे रंग के बंदगला की जैकेट को मैच किया गया था।  

4 of 5
PM Narendra Modi turban traditional look - फोटो : ANI
साल 2018 के गणतंत्र दिवस के दौरान पीएम मोदी की पगड़ी कई रंगों वाली थी। उनका पॉकेट स्कवायर भी बहुरंगी था। मोदी ने उस साल क्रीम रंग का कुर्ता और काले रंग की जैकेट को समारोह के लिए चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरेंद्र मोदी - फोटो : ani
वहीं साल 2019 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पगड़ी की परंपरा को आगे बढ़ाया था। पीले रंग की पगड़ी जिस पर लाल और हरे रंग के बंधेज के प्रिंट की कई पट्टियां लगी हुई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें