फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राम' लिखा प्रिंटेड टॉप पहनने से वाणी कपूर के 'ड्रेसिंग सेंस' पर उठे सवाल, यूजर्स बोले 'शर्म करो'

Thu, 14 Nov 2019 03:26 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : instagram
'बेफिक्रे' फेम वाणी कपूर भले खास चर्चा में न रहती हों लेकिन हाल ही में ट्रोलर्स के गुस्से का शिकार हो गई हैं। इस गुस्से के पीछे की वजह है वाणी का 'ड्रेसिंग सेंस'। कहते हैं फैशन में लोग किसी चीज की परवाह नहीं करते ऐसे में वाणी कपूर ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर  फ्रंट नॉट क्रॉप टॉप में फोटो पोस्ट की थी। सफेद रंग के फ्रिल क्रॉप टॉप पर गुलाबी रंग से 'हरे राम हरे कृष्ण' प्रिंटेड था। ये बात लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वाणी के ड्रेसिंग सेंस पर सवाल खड़े हो गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : instagram
यूजर्स ने जैसे ही भगवान राम का नाम देखा उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वाणी के इस टॉप पर 'हरे राम हरे कृष्णा' लिखा हुआ था। लेकिन टॉप हॉट होने की वजह से लोगों को ये रास नहीं आया। आखिरकार वाणी को अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया से हटानी पड़ी लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। यूजर्स ने उनपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा- हम इसका विरोध करते है ! यह फोटो हमारे धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। यूजर ने इस कमेंट में मुबंई पुलिस को भी टैग करते हुए कहा- कृपया संज्ञान लें और उचित कार्यवाही करें। 
विज्ञापन

4 of 4
'शुद्ध देसी रोमांस'' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली वाणी को उनके फैशन को लेकर इस बीच हर पोस्ट पर ट्रोल किया जा रहा है। उनके पोस्ट पर 'तुम्हे शर्म आनी चाहिए' जैसे कमेंट किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें