फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitharaman Budget Look: निर्मला सीतारमण की मधुबनी प्रिंट साड़ी का है रामायण काल से नाता, जानिए इसकी कीमत

Sat, 01 Feb 2025 10:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार सीतारमण की साड़ी धन और वैभव के प्रतीक के रूप में दिख रही है। आइए जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की क्रीम साड़ी की खासियत।
विज्ञापन
1 of 5
मधुबनी साड़ी का इतिहास और कीमत - फोटो : amar ujala
Niramala Sitharaman Budget Look: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपनी 8वां बजट पेश करेंगी। बजट को लेकर लोगों का इंतजार और उम्मीद जितनी होती है, उतनी ही हर साल सीतारमण के लुक्स पर भी लोगों का ध्यान होता है। वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करने पहुंचती हैं तो उनकी साड़ी सबका ध्यान खींचती है।

खास बात ये होती है कि वित्त मंत्री हैंडलूम साड़ियों में नजर आती हैं। वह भारतीय हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहित करती है। मोदी सरकार के अब तक के तीन कार्यकाल के आठवें बजट को पेश करने के लिए सीतारमण ने अलग अलग रंगों और हस्तशिल्प शैली की साड़ियों को अपनाया। उनका 2025 बजट लुक भी बेहद खास है। इस बार उनकी साड़ी धन और वैभव के प्रतीक के रूप में दिख रही है। आइए जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की क्रीम साड़ी की खासियत।
विज्ञापन

2 of 5
सीतारमण मधुबनी साड़ी - फोटो : PTI
मधुबनी पेंटिंग की साड़ी

उन्होंने क्रीम रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी है। गोल्डन बॉर्डर के साथ साड़ी के किनारे पर खूबसूरत प्रिंट बने हुए हैं। मछली प्रिंट की इस साड़ी में सादगी के साथ खूबसूरती भी बरकरार है। सीतारमण ने लाल गोल्डन बॉर्डर ब्लाउज के साथ ही मैचिंग क्रीम रंग की शाॅल को कैरी किया है। उनकी साड़ी मधुबनी कला से तैयार की गई है। निर्मला सीतारमण की साड़ी में मधुबनी पेंटिंग बनी हुई है। पूरे बॉडर पर मछलियां बनी है।


Budget 2025: हर बजट में बदला रहता है वित्त मंत्री का अंदाज, नजर डालिए उनके अभी तक के लुक्स पर
विज्ञापन

3 of 5
सीतारमण मधुबनी साड़ी - फोटो : PTI
क्या है मधुबनी साड़ी की पृष्ठभूमि

मधुबनी साड़ी बिहार के मिथिला क्षेत्र की पारंपरिक और हस्तनिर्मित साड़ी होती है। इस साड़ी में मधुबनी पेंटिंग की खूबसूरत कलाकारी की जाती है। मधुबनी चित्रकारी को मिथिला पेंटिंग्स के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह की साड़ियों में प्राकृतिक रंगों के उपयोग से हाथ से चित्र और विशिष्ट डिजाइन बनाई जाती हैं।

4 of 5
सीतारमण मधुबनी साड़ी - फोटो : PTI
मधुबनी साड़ी का फैब्रिक

ऐसी साड़ियों को बनाने के लिए रेशम और कपास का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह की साड़ियों में चमक होती है और सहजता से कैरी किया जा सकता है।

सीतारमण की साड़ी में क्या है खास

इसे पौराणिक कथा से जोड़कर देखा जा सकता है जिसके मुताबिक कहा जाता है कि माता लक्ष्मी ने मत्स्य अवतार लिया था और मछली को धन का प्रतीक माना जाता है। मछली प्रिंट की इन साड़ियों को घर पर रखना या तोहफे में देना शुभ-लाभ का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीतारमण की साड़ी - फोटो : PTI
मधुबनी साड़ी की कीमत

मधुबनी प्रिंट हैंडलूम साड़ियां आपको लगभग 6-7 हजार से 40-45 हजार रुपये में मिल जाएंगी। प्रिंट, फैब्रिक और लेबल के आधार पर साड़ी के दाम कम या अधिक हो सकते हैं। हालांकि आप एक बनारसी साड़ी के ही दाम पर मधुबनी साड़ी भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें