जब भी हमें किसी फंक्शन में जाना होता है या किसी विशेष दिन के लिए तैयार होना होता है, तो फिर हम खुद को तैयार करने पर काफी ध्यान देते हैं। जूते से लेकर कपड़ों तक और मेकअप तक, हर एक चीज पर काफी ध्यान देते हैं। मतलब लड़के हों या फिर लड़कियां खुद के स्टाइल में कोई कमी नहीं रहने देते हैं। इसी कड़ी में 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू होती है। पूरे वीक में प्यार बरसता है। ऐसे में कपल्स काफी उत्सुक रहते हैं। वहीं, लड़के और लड़कियां दोनों ही डेट पर जाने के लिए खासतौर पर तैयार होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपको इस बार डेट पर जाने से पहले किन बातों का ध्यान देना है, ताकि आपका लुक सबसे अलग और सुंदर लगे? शायद नहीं, लेकिन हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए इस बार में जानते हैं...