फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे 2024: इस दिन लाल साड़ी पहनकर भी दिखा सकती हैं अपना जलवा, यहां देखें कुछ लेटेस्ट डिजाइन

Wed, 14 Feb 2024 09:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप वैलेंटाइन डे के दिन ड्रेस नहीं पहनना चाहती हैं, तो लाल रंग की साड़ी भी एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
1 of 7
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : instagram
वैलेंटाइन डे का दिन प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन डे को 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन इससे पहले 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। इस पूरे हफ्ते लोग अपने पार्टनर को सरप्राइज देते हैं, और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं। पूरे वैलेंटाइन वीक में लाल रंग का काफी महत्व होता है।

दरअसल, लाल रंग प्यार को प्रतीक कहा जाता है। इसी वजह से इस खास दिन हर कोई लाल रंग को प्राथमिकता देता है। खासतौर पर लड़कियां तो लाल रंग का आउटफिट तक कैरी करके इस दिन को स्पेशल बनाती हैं। वैसे तो बाजार में लाल रंग की ड्रेस आसानी से मिल जाती है, लेकिन बहुत सी महिलाओं को ड्रेस में असहज लगता है। ऐसे में आप लाल रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनकर भी अपना जलवा दिखा सकती हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : instagram
मौनी रॉय का साड़ी लुक

अगर आप इसी तरह से हैवी ब्लाउज के साथ हल्के बॉर्डर वाली साड़ी पहनेंगी तो आपका लुक बेहद प्यारा दिखेगा। सर्दी का मौसम में तो आप इस तरह से फुल स्लीव का ब्लाउज अपने लिए बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : instagram
आलिया भट्ट की नेट की साड़ी

आजकल नेट फैब्रिक की साड़ी काफी चलन में हैं। ऐसे में आप उन्हीं की तरह इस तरह की साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इस तरह की साड़ी संभालना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में इसे पहनते वक्त सही से पिनअप जरूर करें। 

4 of 7
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : instagram
कटरीना की प्रिंटेड साड़ी

आप चाहें तो इस तरह की प्रिंटेड साड़ी भी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला रखें और कानों में हल्के ईयररिंग पहनें। 
विज्ञापन

5 of 7
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर की जॉर्जट साड़ी

इस तरह की जॉर्जट फैब्रिक की साड़ी पहनकर आप डेट नाइट पर पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ मेकअप का खास ध्यान रखें और अपने बालों को कर्ल करके खुला रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : instagram
रश्मिका की बॉर्डर वाली साड़ी

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की ये बॉर्डर वाली साड़ी अगर आप पहनेंगी तो आपका लुक बेहद प्यारा दिखेगा। इसके साथ आप डीपनेक ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : instagram
सुहाना खान की लाल साड़ी 

अगर आप साड़ी में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो सुहाना खान की साड़ी से आप टिप्स ले सकती है। उनकी लाल रंग की ये साड़ी बेहद खूबसूरत है। इसके साथ उन्होंने सीक्वेंस वर्क का बैकलेस रेड ब्लाउज कैरी किया है। सुहाना ने अपने लुक को झुमकों के साथ कंप्लीट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें