फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी के दिन दिखाएं अपना एथनिक अवतार, इनसे ले सकते हैं टिप्स

Tue, 13 Feb 2024 05:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर वसंत पंचमी की पूजा में आप अपना एथनिक अवतार दिखाना चाहते हैं, तो इन अभिनेताओं से टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
वसंत पंचमी के दिन इस तरह से दिखाएं अपना एथनिक अवतार - फोटो : instagram
हर साल माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां सरस्वती का जन्म होता है। इसी वजह से इस दिन का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस दिन घरों से लेकर स्कूलों और दफ्तरों में मां सरस्वती की पूजा की जाती है।

वसंत पंचमी का ये खास दिन किसी भी शुभ काम को शुरू करने के लिए बेहद सही माना जाता है। ऐसे में लोग इस दिन नए काम की शुरुआत भी करते हैं। अगर आप भी इस बार मां सरस्वती की पूजा में शामिल होने वाले हैं, तो अपने कपड़ों का ध्यान रखें।

दरअसल, वसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस लेख में हम आपको पीले रंग के कुछ आउटफिट दिखाने जा रहे हैं। जिससे टिप्स लेकर आप अपने लिए एथनिक आउटफिट तैयार करा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
वसंत पंचमी के दिन इस तरह से दिखाएं अपना एथनिक अवतार - फोटो : instagram
निखिल  

अभिनेता निखिल का ये कुर्ता लुक देखने में काफी स्टाइलिश है। इसके लिए आपको बस सफेद रंग की धोती और पीले रंग का कुर्ता चाहिए होगा। ये पूजा के लिए सबसे बेस्ट विकल्प रहता है। 
विज्ञापन

3 of 7
वसंत पंचमी के दिन इस तरह से दिखाएं अपना एथनिक अवतार - फोटो : instagram
विराट कोहली

अपने स्टाइल की वजह से अक्सर लोगों की तारीफ बटोरने वाले धमाकेदार बल्लेबाज विराट कोहली का कुर्ता लुक भी बेहद कमाल का है। आप चाहें तो इससे टिप्स ले सकते हैं। 

4 of 7
वसंत पंचमी के दिन इस तरह से दिखाएं अपना एथनिक अवतार - फोटो : instagram
नागार्जुन

किंग ऑफ टॉलीवुड के नाम से मशहूर नागार्जुन अक्किनेनी के इस लुक से आप टिप्स ले सकते हैं। प्रिंटेड कुर्ते और चूड़ीदार पजामी के साथ अगर आप ऐसी सदरी पहनेंगे तो आपका लुक कमाल का लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
वसंत पंचमी के दिन इस तरह से दिखाएं अपना एथनिक अवतार - फोटो : instagram
अमन जायसवाल

अक्सर स्टाइल से अपना जलवा बिखेरने वाले अमन जायसवाल की तरह आप जींस के साथ भी पीले रंग का कुर्ता कैरी कर सकते हैं। ये लुक देखने में कूल भी लगेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
वसंत पंचमी के दिन इस तरह से दिखाएं अपना एथनिक अवतार - फोटो : instagram
साउथ एक्टर नानी

इस तरह का प्रिंटेड कुर्ता और चूड़ीदार पायजामी भी आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करेगी। ये काफी सादगी भरा लुक रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वसंत पंचमी के दिन इस तरह से दिखाएं अपना एथनिक अवतार - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन

इस तरह का सिल्क का पीले रंग का कुर्ता और पाजयामी भी आप पूजा के लिए कैरी कर सकते हैं। इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल बेस्ट दिखेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें