Valentine Day 2023: वैलेंटाइन डे पर हर कोई अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करना चाहता है। ये एक ऐसा दिन है जब हम अपने पार्टनर को अपने प्यार का एहसास करा सकते हैं। लोग इस दिन डेट पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे पर डेट नाइट पर जाने का प्लान बना रही हैं लेकिन कपड़ों के बारे में सोच के परेशान हैं, तो आपकी इस समस्या का समाधान हमारे पास है।
दरअसल, आप इस के लिए मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय से टिप्स ले सकती हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस इस तरह का है कि हर कोई इनसे टिप्स ले सकता है। अगर बात करें वैलेंटाइन डे के आउटफिट की तो मौनी ने रेड कलर के आउटफिट में कई फोटोज शेयर किए हैं। इस तरह के आउटफिट कैरी करके आप भी अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकती हैं।