दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रिसेप्शन पार्टी बेहद ग्लैमरस थी। जिसमे बॉलीवुड सितारों का स्टाइलिश लुक देखने को मिला था। इस कॉकटेल पार्टी में जहां दुल्हन बनीं दीपिका भी चिक लुक गाउन में रेडी थीं। तो वहीं दूसरी तरफ सेलिब्रेटी मेहमानों का भी स्टाइलिश लुक ही देखने को मिला। करीना कपूर से लेकर सारा अली खान, अनुष्का शर्मा का ग्लैमरस लुक इस पार्टी में देखने को मिला था। तो वहीं कई सारे सितारे देसी लुक में भी रेडी थे। जिसमे मलाइका अरोड़ा भी शामिल थीं। वैसे तो किसी भी पार्टी में सबसे ज्यादा सेक्सी लुक में मलाइका की नजर आती हैं। लेकिन दीपिका रणवीर के रिसेप्शन में एक और हसीना थी। जिसका लुक सबसे ज्यादा सेसी नजर आया। दरअसल, एक्ट्रेस वाणी कपूर ने इस रिसेप्शन पार्टी के लिए साड़ी का चुनाव किया था। लेकिन इसके बावजूद उनका लुक काफी ज्यादा ग्लैमरस था।