Nirmala Sitharaman Wear Bright Red Handloom Saree: आज मोदी सरकारी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश हो रहा है। इस आम बजट पर पूरे देश की नजर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महिला वित्त मंत्री के तौर पर एक बार फिर आम बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण के आम बजट पर तो सबकी नजर रहती ही है, साथ ही उनका भाषण, पहनावा भी लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए उनके पहनावे में दक्षिण भारतीय फैब्रिक का टच देखने को मिलता है। प्रतिवर्ष सीतारमण की साड़ी चर्चा में रहती है। अपनी साड़ियों से वह हैंडलूम को बढ़ावा देती हैं। पिछले साल आम बजट 2022 में सीतारमण ने हैंडलूम सिल्क की साड़ी पहनी थी। ब्राउन कलर की साड़ी पर डार्क मरून कलर का ब्लाउज टीमअप किया था और उनकी साड़ी में प्रिंट्स भी बने थे। आइए जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ियों की खासियत और बजट पेश करने किस साड़ी में पहुंची हैं निर्मला सीतारमण।