वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करने पहुंची हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पेश हो रहे इस बजट के साथ ही निर्मला सीतारमण संसद में चौथी बार बजट पेश कर रही हैं। बजट के साथ ही हर साल जिसकी चर्चा होती है वो है वित्त मंत्री की साड़ी। जिसे पहन वो हर साल हैंडलूम को बढ़ावा देती दिखती हैं। इस बार भी निर्मला सीतारमण ने ब्राउन रंग की साड़ी पहनी।