फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी मुखर्जी की गोल्डन ड्रेस को देख यूजर ने कर दिया ट्रोल, बोले- 'लेडी बप्पी लहरी'

Mon, 20 Jan 2020 11:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : insatgram
रानी मुखर्जी एक अच्छी अदाकारा हैं लेकिन बात जब स्टाइल की आती है तो अक्सर उनके फैंस निराश हो जाते हैं। अपनी फिल्म मर्दानी 2 के लिए अपनी एक्टिंग और पर्फार्मेंस से सबका दिल जीतने वाली रानी अपने फैशन सेंस को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं। पिछले दिनों रणवीर सिंह के कुर्ते पायजामे की तरह पहनी ड्रेस को लेकर ट्रोल होने के बाद एक बार फिर वो यूजर के निशाने पर आ गईं हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : insatgram
दरअसल, मुंबई पुलिस के सालाना कार्यक्रम उमंग 2020 में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर से लेकर कई सारे बी टाउन सेलिब्रेटीज शामिल थे। इस कार्यक्रम में रानी मुखर्जी भी पहुंची थीं। उन्होंने गोल्डन रंग की ड्रेस पहन रखी थी।

 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : insatgram
गोल्डन रंग के पैंट सूट के साथ रानी ने काले रंग का टॉप मैच किया था। साथ में गोल्डेन पम्प्स भी पहन रखे थे। रानी के इस लुक को देखते ही यूजर ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : insatgram
एक यूजर ने रानी को बप्पी लहरी तो एक ने लेडी बप्पी लहरी बोल दिया। दरअसल, रानी मुखर्जी की तुलना जिनसे की जा रही है वो गायक बप्पी लहरी हमेशा ही ढेर सारे सोने के गहनों को पहने नजर आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें