साधारण इंसान की आदत होती है कि वो एक जींस या शर्ट को कई सारे कपड़ों के साथ मैच करके पहनता है। हांलाकि सेलिब्रेटीज तो हमेशा ही अलग-अलग कपड़ों में नजर आते हैं। फिर बात जब बॉलीवुड सितारों की हो तब तो वो इवेंट से लेकर एयरपोर्ट तक पर हर बार अलग कपड़े और फैशन में दिखते हैं। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी हमेशा अलग कपड़ों में स्पॉट होती हैं। लेकिन अपनी फिल्म 'लव आजकल' के प्रमोशन के लिए उन्होंने लगातार तीन बार कपड़ों को मिक्स एंड मैच करके पहना। यहां तक की उनकी फुटवियर भी दोहराई गई थी। तो अगली बार आप भी नए कपड़े खरीदने से पहले उनको इस तरह से मैच करके पहन सकते हैं।