फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Types of Earrings: हर इयररिंग को झुमका नहीं कहते, सबके हैं अलग-अलग नाम; यहां जानें सभी के बारे में

Fri, 05 Sep 2025 04:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Types of Earrings: ज्यादातर महिलाओं को ये जानकारी ही नहीं होती कि उन्होंने जो इयररिंग पहना है उसका नाम क्या है ? यदि आप भी उन्हीं महिलाओं में शामिल हैं तो हम आपको यहां इसकी जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
हर इयररिंग को झुमका नहीं कहते, सबके हैं अलग-अलग नाम - फोटो : Adobe stock
Types of Earrings: महिलाएं स्टाइल दिखाने और अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए कानों में इयररिंग्स पहनती हैं। इसरकी वजह से लुक पूरी तरह से बदल जाता है। हममे से ज्यादातर सभी महिलाएं हर तरह के इयररिंग को झुमका ही कह देती हैं, जबकि सबके अलग नाम है। लेकिन ज्यादातर महलाओं को ये नहीं पता होता कि जो इयररिंग वे पहन रही हैं, उसका नाम क्या है और वो किस अवसर के लिए सबसे उपयुक्त है।

आपको भी यजि इयररिंग्स पहनना पसंद है तो ये लेख आपके लिए है। हर महिला के लिए ये जानना बेहद जरूरी है क्योंकि सही इयररिंग न केवल आपके लुक को निखारता है, बल्कि आपकी पर्सनालिटी को भी खास अंदाज देता है। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे इयररिंग्स के अलग-अलग प्रकारों के नाम, उनकी खासियत और वे किस आउटफिट पर अच्छे लगते हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
स्टड - फोटो : instagram
 स्टड

रोजाना में पहनने के लिए स्टड सबसे परफेक्ट माने जाते हैं। इसे कई जगहों पर टॉप्स भी कहा जाता है। ये देखने में बेहद छोटे होते हैं और इन्हें पेच के साथ दबाकर कैरी किया जाता है। बाजार में आपको सोने से लेकर डायमंड तक में स्टड बेहद आसानी से मिल जाएंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
ड्रॉप ईयररिंग्स - फोटो : instagram
ड्रॉप ईयररिंग्स 

इन्हें ज्यादातर लोग स्टड समझ लेते हैं, क्योंकि ये उसी की तरह दिखती हैं। लेकिन ये असल में उससे काफी होती हैं। जहां स्टड टॉप्स की तरह होते हैं, वहीं ड्रॉप ईयररिंग्स स्टड्स से थोड़ी लटकते रहते हैं। हां, इनकी लंबाई ज्यादा नहीं होती है। ये एक ड्रॉप जैसे लगते हैं।  

 

4 of 7
हूप्स - फोटो : instagram
हूप्स 

ये आजकल काफी चयन में हैं। हूप्स को एथनिक के अलावा वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी किया जाता है। रोज गोल्ड, गोल्ड और सिल्वर कलर में हूप्स बेहद आसानी से आपको मिल जाएंगे। इसे पार्टी में पहना जा सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
झुमका - फोटो : instagram
झुमका 

हम में से ज्यादातर महिलाएं हर इयररिंग्स को झुमका ही कहती हैं। जबकि झुमका काफी अलग होता है। घंटी के आकार की पारंपरिक भारतीय बालियां जिन्हें झुमका कहा जाता है वो महिलाओं को क्लासिक लुक देती हैं। इसे पहनकर अंदाज काफी प्यारा लगता है। इसे हमेशा एथनिक वियर के साथ पहना जाता है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
चांदबाली - फोटो : instagram
चांदबाली 

ये तेरी चांदबालियां...... जी हां ये वहीं चांदबालियां हैं जिसका जिक्र गानों में होता है। ये चांद के आकार की होती हैं, जिस कारण इनका लुक और भी कमाल का लगता है। इन्हें आमतौर पर शादी और त्योहारों पर पहना जाता है। ये आमतौर पर बड़े साइज की ही होती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डैंगलर्स - फोटो : instagram
डैंगलर्स 

ये वो इयररिंग्स होते हैं, जो हमेशा नीचे की साइड लटकते रहते हैं। ये आपके थोड़ा सा भी हिलने पर हमेशा हिलते हैं। इस तरह के इयररिंग्स खासतौर पर पार्टियों में कैरी किए जाते हैं, क्योंकि ये देखने में कमाल के लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें