फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Mehndi Design For Navratri: शारदीय नवरात्रि के लिए मेहंदी की ये डिजाइन अभी से सेव कर लें

Fri, 05 Sep 2025 11:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trendy Mehndi Design For Navratri 2025: यदि आप अभी से मेहंदी की डिजाइन सेव कर लेंगी तो आपको नवरात्रि के मौके पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
शारदीय नवरात्रि के लिए मेहंदी की ये डिजाइन अभी से सेव कर लें - फोटो : Adobe stock
Trendy Mehndi Design For Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पर्व नजदीक है और इस खास अवसर पर हर महिला चाहती है कि वो सबसे अलग और सुंदर दिखे। इसके लिए वो पारंपरिक पहनावे, गहनों और मेकअप का सहारा लेती हैं। इन सब के साथ-साथ अगर हाथों में खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन हो, तो बात ही कुछ और होती है।

पर, अक्सर आखिरी समय में सही मेहंदी की डिजाइन ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बेहतर यही है कि आप अभी से कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइनों को सेव कर लें, ताकि नवरात्रि के दिन बिना किसी झंझट के आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकें।  
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

शारदीय नवरात्रि का मौका होता है मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना का... ऐसे में आप अपने हाथों की मेहंदी पर इसकी झलक दिखा सकती हैं। इसके लिए अपनी हथेली पर माता की ये झलक दिखाएं। ऐसी मेहंदी देखने में बेहद प्यारी लगती है और इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

बहुत से लोग हाथों पर भगवान की तस्वीर नहीं बनाना पसंद करते हैं, ऐसे में आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इसके लिए हथेली के बीच में ऐसी चौकोर डिजाइन बनाकर बीच में शुभ नवरात्रि लिखवाएं। हथेली पर छोटे-छोटे डांडिया भी बनाकर मेहंदी की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

कुछ अलग सी डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ये एक परफेक्ट विकल्प है। इस डिजाइन में आपको एक हाथ में माता रानी की तस्वीर के साथ-साथ पूजा करती महिला की तस्वीर बनानी है। वहीं दूसरे हाथ में गरबा खेलती महिला की तस्वीर बनानी है। इसे बनाते समय इसकी बारीकी का ध्यान रखें।
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

शारदीय नवरात्रि के मौके पर जगह-जगह डांडिया नाइट का आयोजन होता है। ऐसे में आप अपनी हथेली पर इसकी झलक दिखा सकती हैं। इसके लिए हथेली पर सिर्फ डांडिया खेलती महिला की झलक दिखाएं। ये डिजाइन देखने में बेहद कमाल की लगेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवीं डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

ज्यादा कुछ करने का मन नहीं है तो इस तरह की डिजाइन का चयन कर सकती हैं। डांडिया खेलती महिला की तस्वीर के साथ आप अपने हाथ पर शुभ नवरात्रि लिखवा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन लगाने में आपका ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसलिए इसे सेव करके रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठी डिजाइन  - फोटो : instagram
छठी डिजाइन 

बहुत सी महिलाओं को भरे-भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद आता है। ऐसे में आप इस तरह की डिजाइन अपने हाथों पर बना सकती हैं। इसमें अपनी एक हथेली पर डांडिया खेलते पुरुष और एक हथेली पर डांडिया खेलती महिला की तस्वीर बनाएं। ये मेहंदी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें