फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी की स्टनिंग लुक में छाईं तस्वीरें, देखकर फैंस हो गए दीवाने

Sat, 06 Feb 2021 06:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram
टीवी सीरियल से हर घर में पहचान बना चुकीं श्वेता तिवारी इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वजह है उनका स्टनिंग लुक। जिसमे उन्हें देख ये कहना मुश्किल है कि वो इतनी बड़ी बेटी की मां है। परफेक्ट और स्लिम फिगर के साथ श्वेता तिवारी की खूबसूरती फैंस को दीवाना बना रही है। सिल्वर कलर के टाइट फिटिंग ड्रेस में श्वेता का लुक आकर्षक है।
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram
दरअसल, श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपने स्टनिंग फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो सिल्वर कलर के शार्ट बॉडीकॉन गाउन पहने दिख रही हैं। वन शोल्डर के साथ इसकी हेमलाइन एस्मेट्रिकल है। वहीं गाउन के कमर पर बनीं नॉट और थाई हाई स्लिट इसे ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रही है। जो कि इंडियन फैशन हाउस NIMA का डिजाइन किया हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram
क्लासिक सिल्वर कलर गाउन के साथ श्वेता तिवारी की अदाएं फैंस को मदहोश करने के लिए काफी दिख रही हैं। जिसे श्वेता ने स्मोकी आईज और सिल्वर ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। जिसमे श्वेता का लुक जबरदस्त था। वहीं उनके इस लुक पर टीवी इंडस्ट्री के बहुत सारे दोस्तों ने भी जमकर कमेंट किया है। 

4 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram
वैसे श्वेता का ये लुक इतना आकर्षक है कि कोई भी देखकर कमेंट किए बिना नहीं रह सकता। वैसे बता दें कि श्वेता अक्सर ही अपने गॉर्जियस लुक से फैंस की तारीफ लूटती हैं। जब भी वो इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करती हैं तो हर बार उनका अंदाज इंप्रेसिव दिखता है। इस लाल रंग की ड्रेस में भी श्वेता गॉर्जियस नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पलक तिवारी श्वेता तिवारी - फोटो : instagram
वैसे ये पहला मौका नही है जब श्वेता अपने लुक से फैंस की तारीफ बटोर रही हैं। वो अक्सर ही बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में दिखती हैं। फिर वो चाहे उनकी पूल में मस्ती करती तस्वीरें हो या फिर बेटी पलक तिवारी के साथ आउटिंग की। हर बार वो फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें