sanjeeda sheikh
- फोटो : instagram
संजीदा शेख ने साल 2006 में 'क्या होगा निम्मो का' से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। संजीदा को पहले ही टीवी शो से अच्छी खासी पहचान मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने 'कयामत', 'इश्क का रंग सफेद', 'एक हसीना थी', 'लव का है इंतजार', 'पिया का घर प्यारा लगे' जैसे धारावाहिकों में भी काम किया। संजीदा ने इंडस्ट्री में आने के बाद ही अपनी पढ़ाई भी पूरी की है।