फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे पर्दे से लगाई बड़े पर्दे पर छलांग, देखिए इन अभिनेत्रियों के खूबसूरत लुक

Fri, 03 Jul 2020 04:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
looks - फोटो : instagram
छोटे पर्दे की दुनिया के बहुत सारे सितारे बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाने में कामयाब हुए हैं। इस लिस्ट में हीरोइनों से लेकर हीरों तक शामिल हैं। सुशांत सिंह राजपूत जिन्होंने टीवी धारावाहिकों से करियर की शुरूआत कर फिल्मों में मुकाम हासिल किया था। वहीं बहुत सारी एक्ट्रेस भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जिसमे मौनी रॉय का नाम सबसे याद आता है लेकिन केवल मौनी रॉय ही नहीं इन हसीनाओं ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया।

 
विज्ञापन

2 of 7
hina khan - फोटो : insatgram
हिना खान
हिना खान ने स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरूआत की थी। जिसके बाद वो बिग बॉस के घर में भी नजर आईं थी। वहीं हिना खान ने सीधे छोटे पर्दे से छलांग लगाई और वेब सीरीज में काम करती नजर आई थीं। वहीं हिना खान को पिछले साल कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने का मौका मिला था।

 
विज्ञापन

3 of 7
radhika madan - फोटो : instagram
राधिका मदान
बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड राधिका मदान ने इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में काम किया है। कलर्स चैनल के शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से करियर की शुरूआत करने वाली राधिका ने भी बड़े पर्दे का रुख अब कर लिया है। साथ ही राधिका काफी स्टाइलिश भी हैं और फैंस को उनके लुक खासा पसंद आते हैं। 

 

4 of 7
prachi desai - फोटो : instagram
प्राची देसाई
छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की छलांग में प्राची देसाई का नाम भी शामिल है। जी टीवी के शो 'कसम से' से करियर की शुरूआत करने वाली प्राची ने कई सारी हिंदी फिल्मों में काम किया। जिसमें इमरान हाशमी के साथ की फिल्में अजहर और वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई शामिल हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
Madhurima Tuli - फोटो : amar ujala, mumbai
मधुरिमा तुली
मधुरिमा तुली ने बॉलीवुड में एंट्री अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेबी से की थी। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार की पत्नी के रोल में थीं। बिग बॉस के घर में एंट्री के बाद वो काफी ज्यादा सुर्खियों में थीं।


 
विज्ञापन

6 of 7
mrunal thakur - फोटो : instagram
मृणाल ठाकुर
जी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य में बुलबुल का रोल करने वाली मृणाल ठाकुर ने भी बड़े पर्दे पर एंट्री ले ली है। फिल्म सुपर 30 में ऋतिक रोशन के अपोजिट मृणाल ठाकुर ने काम किया था। परफेक्ट फिगर की मालकिन मृणाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिसमें उनके खूबसूरत लुक देखने को मिलते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय
छोटे पर्दे पर मशहूर होने के बाद मौनी रॉय ने बड़े पर्दे का रुख किया। करियर की शुरूआत अक्षय कुमार के साथ करने के बाद मौनी कई सारी फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी हैं। वहीं फैशन और स्टाइल में नंबर वन मौनी फैंस की चहेती हैं और अक्सर ही ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें