माधुरी दीक्षित से लेकर श्रीदेवी तक को डांसिंग स्टार बनाने में बहुत बड़ा हाथ सरोज खान का था। बॉलीवुड की कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन ने पूरे मनोरंजन जगत को शोक में डुबो दिया है। सरोज खान ने माधुरी के साथ ही श्री देवी और ऐश्वर्या राय के गानों के लिए भी कोरियोग्राफी की। महज तीन साल की उम्र से नृत्य कर रहीं सरोज खान ने डांस का ऐसा रूप पेश किया था कि हर कोई उस पर नाच सके। यहां तक कि नए जमाने की हीरोइनें भी उनसे डांस क्लास लेती थी। चलिए आगे की स्लाइड में तस्वीरों में नए से लेकर पुरानी हीरोइनों के साथ सरोज खान की बॉन्डिंग।