फिल्म पोन्नियन सेल्वन का ट्रेलर लांच काफी सारे सुपरस्टार से भरा हुआ था। वहीं ऐश्वर्या राय की इस फिल्म का उनके फैस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि ट्रेलर लांच के लिए पहुंची ऐश्वर्या से ज्यादा खूबसूरत लुक में नजर आईं साउथ की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन। जो इस फिल्म में राजकुमारी के रोल में नजर आएंगी। ब्लैक कलर के लांग कुर्ते में पहुंची ऐश्वर्या को छोड़ पूरी लाइमलाइट इस एक्ट्रेस ने चुरा ली।