फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Hair Style For Saree: साड़ी के साथ बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल, नहीं लगेंगी हिरोइन से कम

Fri, 26 Jul 2024 03:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप साड़ी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो बालों को खुला रखने की जगह अलग तरह से स्टाइल करें। 
विज्ञापन
1 of 7
साड़ी के साथ बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
Trendy Hair Style For Saree: साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जिसे हर उम्र की महिला पहनना पसंद करती है। घर में शादी-विवाह से लेकर दफ्तर की पार्टी तक में महिलाएं साड़ी पहनती हैं। साड़ी का ट्रेंड तो इतना ज्यादा है कि विदेशी महिलाएं भी अब साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर साड़ी सही से पहनी जाए तो लुक काफी सादगी भरा लगता है, वहीं साड़ी पहनने में की गई एक छोटी सी गलती आपके लुक को बिगाड़ सकती है।

साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए न सिर्फ आपका मेकअप बल्कि आपकी हेयर स्टाइल भी काफी काम आती है। बहुत सी महिलाओं को ये समझ ही नहीं आता कि वो साड़ी में कैसे बाल रखें तो वो अक्सर बालों को खुला ही कर लेती हैं। जबकि अगर आप बालों को सही से स्टाइल करेंगी तो आपका लुक ज्यादा अच्छा दिखेगा। यहां कुछ ऐसी हेयर स्टाइल हैं, जिसे आप आसानी से बना सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
साड़ी के साथ बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna
ट्विस्टेड हेयर

इस तरह की हेयर स्टाइल बनाना भले ही थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन इसे बनाकर आपका लुक लगता बहुत प्यारा है। ऐसे में आप भी बिना सोचे साड़ी के साथ ट्विस्टेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। अगर कहीं फॉर्मल लुक कैरी करना है तो ये हेयर स्टाइल आपके लिए परफेक्ट रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
साड़ी के साथ बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
पोनीटेल

गर्मी का मौसम में अगर आपको बाल खुले रखना नहीं पसंद तो बिना सोचे इस तरह के पोनीटेल बनाएं। खुले बार कई बार उलझन पैदा कर देते हैं। ऐसे में पोनीटेल की वजह से एक तो आपको गर्मी नहीं लगेगी, दूसरा ये लुक दफ्तर के लिए परफेक्ट रहेगा। 

4 of 7
साड़ी के साथ बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
हाफ क्लेचर

आप अपने बालों में इस तरह से हाफ क्लेचर लगा सकती हैं। ये लुक देखने में काफी प्यारा लगता है। इसमें बीच की मांग निकालने के बाद आपको अपने बालों को थोड़ा-थोड़ा लेकर पीछे छोटे से क्लेचर या फिर क्लिप की मदद से अटैच करना है। 
विज्ञापन

5 of 7
साड़ी के साथ बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
लो बन के साथ फूल

अगर किसी शादी-विवाह में साड़ी पहन रही हैं तो लो बन बनाकर बालों में फूल लगाएं। आप चाहें तो इसके लिए अपनी साड़ी के मैचिंग का फूल ले सकती हैं। अगर मैचिंग का फूल नहीं है तो गुलाब का फूल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
साड़ी के साथ बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : इंस्टाग्राम
बाउंसी हेयर

अगर बालों को खुला रखना ही पसंद है तो उन्हें बाउंस दें। इस तरह से आपके बाउंसी हेयर आपके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम करेंगे। ऐसी हेयर स्टाइल तभी अच्छी लगती है जब आपके बाल लंबे हों। अगर बाल छोटे होंगे तो ये आपके लुक को खराब करा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साड़ी के साथ बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : इंस्टाग्राम
मेसी बन

ये आजकल काफी ट्रेंड में है। लड़कियों को इस तरह का मेसी बन काफी प्यारा लगता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। मेसी बन बनाते वक्त बस कुछ जुल्फों को चेहरे पर ही आता छोड़ दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें