फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree For Karwa Chauth 2024: बांधनी से लेकर घरचोला तक, करवा चौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ियां

Sat, 19 Oct 2024 04:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप करवा चौथ पर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो घरचोला से लेकर बांधनी प्रिंट जैसी ट्रेंडिंग साड़ियां पहनें। 
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ियां - फोटो : instagram
Saree For Karwa Chauth 2024: इस साल करवा चौथ का त्योहार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी महिलाओं ने शुरू कर दी है। करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर वो रात में चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं। इस दौरान वो खूब अच्छे से तैयार होती हैं।

ज्यादातर महिलाएं करवा चौथ पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी करवा चौथ पर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो खास प्रिंट और फैब्रिक वाली ट्रेंडिंग साड़ियां पहनें। यहां हम आपको कुछ ऐसी तरह की साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आजकल काफी चलन में है। महिलाएं इस तरह की साड़ियां काफी पसंद कर रही हैं। तो चलिए आपको भी ऐसी साड़ियां दिखाते हैं, ताकि आप भी अपने लुक को खूबसूरत बना सकें।  
विज्ञापन

2 of 7
करवा चौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ियां - फोटो : instagram
टिश्यू साड़ी

ये साड़ी आजकल काफी ट्रेंडिंग में है। हाल ही में कई अभिनेत्रियों को टिश्यू साड़ी पहने देखा गया है। ऐसे में आप भी करवा चौथ के दिन ऐसी ही टिश्यू साड़ी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ मेकअप और ज्वेलरी को मिनिमल ही रखें। वरना आपका लुक अजीब दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ियां - फोटो : instagram
घरचोला साड़ी

सीधे पल्लु की घरचोला साड़ी करवा चौथ पर अगर आप पहनेंगी, तो घरवाले आपकी नजर उतारने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस साड़ी के साथ बालों में हेयरस्टाइल गजरा अवश्य लगाएं। इस लुक को आंखों में काजल, न्यूड लिपस्टिक, ब्लश और गालों पर ब्लश के साथ पूरा करें।

4 of 7
करवा चौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ियां - फोटो : instagram
नेट फैब्रिक

आजकल महिलाएं इस फैब्रिक की साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसी नेट की साड़ी पर जब अलग रंग का वर्क होगा, तो उसका लुक और भी खूबसूरत हो जाएगा। ऐसी साड़ी के साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ दें। 
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ियां - फोटो : instagram
बांधनी प्रिंट

पूजा-पाठ के समय के लिए ज्यादातर सुहागिन महिलाएं बांधनी प्रिंट की साड़ी पहनती हैं। ये ज्यादातर लाल, पीले और हरे रंग में ही आती हैं। ऐसे में आप भी करवा चौथ पर ऐसी ही साड़ी कैरी करें। ऐसी साड़ी के साथ आलिया भट्ट की तरह ही बालों में पोनीटेल बनाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
करवा चौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ियां - फोटो : instagram
सिल्क

अगर रॉयल लुक कैरी करना है तो सिल्क से बेहतर साड़ी तो कोई हो ही नहीं सकती। आप अपनी पसंद के हिसाब से कांजीरम सिल्क, पटोला सिल्क, बनारसी सिल्क में से किसी एक साड़ी का चयन कर सकती हैं। इसके साथ या तो मैचिंग ज्वेलरी पहनें या फिर गोल्ड ज्वेलरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ियां - फोटो : instagram
सीक्विन साड़ी

अगर ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो आप सीक्विन वर्क की साड़ी करवा चौथ के लिए तैयार करा सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ ब्लाउज स्लीवलेस ही पहनें, ताकि आपका लुक ग्लैमरस दिखे। इसके साथ आपको हैवी ज्वेलरी नहीं पहननी है। मिनिमल लुक के साथ अपने बालों को खुला रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें