फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: पत्नी रख रही है करवा चौथ का व्रत तो उसे तोहफे में दें पायल, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

Sat, 19 Oct 2024 04:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी पत्नी पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही है तो उसे तोहफे में पायल दें। वो जब-जब पायल पहनेंगी तो उन्हें आपके प्यार का एहसास होगा। 
विज्ञापन
1 of 7
पत्नी रख रही है करवा चौथ का व्रत तो उसे तोहफे में दें पायल - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth 2024: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे गहने पहनने का शौक नहीं होगा। हर महिला के पास सोने, चांदी से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी तक का खूबसूरत कलेक्शन होता है। वो जगह और आउटफिट के हिसाब से ही गहनों का चयन करती हैं।

अब जब त्योहारों का सीजन आ रहा है, तब गहनों की खरीदारी जमकर होगी। खासतौर पर करवा चौथ के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी गहने खरीदते हैं। पुरुष अपनी पत्नी के लिए गहनें खरीदते हैं और उन्हें तोहफा देते हैं। 

अगर आपकी पत्नी पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही है तो उसे तोहफे में पायल दें। वो जब-जब पायल पहनेंगी तो उन्हें आपके प्यार का एहसास होगा। यहां इस लेख में हम आपको पायलों की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपनी पत्नी के लिए खूबसूरत डिजाइन की पायल ले सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
पत्नी रख रही है करवा चौथ का व्रत तो उसे तोहफे में दें पायल - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

अगर आपकी पत्नी शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रहीं हैं तब उनके लिए ये डिजाइन सबसे सही है। ऐसी डिजाइन की पायल पहनकर उनका पूरा पैर ही भर जाएगा। इसमें ढेर सारे घुंघरू लगे हैं, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
पत्नी रख रही है करवा चौथ का व्रत तो उसे तोहफे में दें पायल - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

चांदी की पायल में जड़े ऐसे मोती आपकी पत्नी के पैरों की खूबसूरती बढ़ा देंगे। ऐसी पायल आपकी पत्नी उस वक्त भी कैरी कर सकती हैं, जब पैरों में कुछ न पहना हो। वहीं जब इसे त्योहारों के सीजन में पहनेंगी तब तो लुक और भी प्यारा दिखेगा। 

4 of 7
पत्नी रख रही है करवा चौथ का व्रत तो उसे तोहफे में दें पायल - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

यदि शादी की यादें ताजा करना चाहते हैं तो अपनी पत्नी के लिए ऐसी पायल खरीदें। इस पर बनी डोली और बारात को देखकर वो अवश्य ही खुश होंगी। इसे आप अपने हिसाब से कस्टमाइज करा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
पत्नी रख रही है करवा चौथ का व्रत तो उसे तोहफे में दें पायल - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

अगर कुछ नई डिजाइन की पायल अपनी पत्नी को देना चाहते हैं तो ये एक परफेक्ट विकल्प है। ऐसी डिजाइन में कुंदन जड़ा है। लाल और हरे कुंदन की वजह से ही इसका लुक प्यारा दिखता है। ऐसी पायल में घुंघरू भी जड़े होते हैं, जो अच्छे लगते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पत्नी रख रही है करवा चौथ का व्रत तो उसे तोहफे में दें पायल - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

ऐसी पारंपरिक चांदी की घुंघरू वाली पायल पहनने का शौक तो हर महिला को होता है। अगर आपकी पत्नी भी ऐसी पायल पहनना पसंद करती हैं, तो उन्हें ऐसी ही खूब सारे घुंघरू लगी पायल तोहफे में दें। इसे पहनकर वो छन-छन करती आपके घर में घूमेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पत्नी रख रही है करवा चौथ का व्रत तो उसे तोहफे में दें पायल - फोटो : instagram
छठवीं डिजाइन

ऐसी लटकन वाली पायल पैरों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। खासतौर पर जब पैरों में मेहंदी या आलता लगा हो, तब तो इसका लुक और भी खूबसूरत लगता है। ऐसी पायल ठोस होने के साथ-साथ खूबसूरत भी होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें