फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Saree: हर उम्र की महिलाओं पर खिलेंगी शिल्पा शेट्टी की ये साड़ियां, आप भी डालें एक नजर

Wed, 20 Mar 2024 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पास साड़ियों का बेहद ही खूबसूरत कलेक्शन है। ऐसे में आप अगर साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो उनके कलेक्शन पर नजर डाल सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाने वालीं शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और टोंड फिगर के लिए भी खूब फेमस हैं। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। ऐसे में वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन पर फैंस काफी प्यार लुटाते हैं। 

वैसे तो उनके ऊपर हर आउटफिट ही जचता है, लेकिन अगर बात करें साड़ी की तो साड़ी में शिल्पा शेट्टी बेहद खूबसूरत लगती हैं। शिल्पा शेट्टी के पास साड़ियों का बेहद ही खूबसूरत कलेक्शन है, जिसे हर उम्र की महिला आसानी से कैरी कर सकती है। ऐसे में आप अगर साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो उनके कलेक्शन पर नजर डाल सकती हैं। उनके कलेक्शन को देखकर अगर आप साड़ी खरीदेंगी, तो आपका लुक भी बेहद खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
लहरिया साड़ी विद बेल्ट

लहरिया साड़ी का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता। इस तरह की साड़ी को अलग लुक देने के लिए आप इसके साथ बेल्ट लगा सकती हैं। इस लुक के साथ अक्सर महिलाएं अपने दफ्तर में साड़ी पहनकर जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
प्रिंटेड शिफॉन

शिफॉन की साड़ियां काफी हल्की होती हैं। ऐसे में महिलाओं को ऐसी साड़ियां काफी पसंद आती हैं। अगर आप भी इसी तरह की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं, तो ये आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। इस सिंपल साड़ी लुक को क्लासी बनाने के लिए अपने बालों में खास हेयर स्टाइल बनाएं। 

4 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
पिस्ता ग्रीन 

अगर आपको लाइट रंग की साड़ियां पहनना पसंद है तो शिल्पा शेट्टी के जैसी पिस्ता ग्रीन रंग की साड़ी आप अपने लिए खरीद सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगती है और इसे पहनकर आपका अंदाज भी प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
गोल्ड टिश्यू

इस तरह की साड़ी काफी रॉयल लुक देने का काम करती हैं। अगर आप किसी शादी के लिए साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो ऐसी गोल्ड टिश्यू साड़ी खरीद सकती हैं। इसे पहनकर आपका लुक भी खूबसूरत दिखेगा। इसके साथ अपने मेकअप में भी गोल्डन टच दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
फ्लोरल व्हाइट

इस तरह की साड़ियां आजकल की लड़कियों को काफी पसंद होती है। एक तो ये वजन में काफी हल्की होती हैं। ऊपर से इसे पहनकर लुक काफी प्यारा दिखता है। ऐसी फ्लोरल व्हाइट साड़ी के साथ अगर आप डार्क रंग का ही ब्लाउज पहनेंगे तो आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें