फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Party Outfit Idea: ऑफिस में है होली पार्टी तो ऐसे आउटफिट पहनकर दिखाएं अपना जलवा

Tue, 19 Mar 2024 10:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके दफ्तर में भी होली पार्टी है, तो आप खास तरह के आउटफिट पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
होली पार्टी - फोटो : instagram
होली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई देते हैं। त्योहार के दिन हर जगह का माहौल काफी खुशनुमा होता है। होली के दिन जगह-जगह होली पार्टी का आयोजन होता है, जिसमें लोग मिलकर काफी एन्जॉय करते हैं।

इसी क्रम में कई दफ्तर भी ऐसे होते हैं, जो अपने कर्मचारियों के लिए होली पार्टी का आयोजन करते हैं, ताकि हमेशा काम करने वाले उनके कर्मचारी अपने लिए वक्त निकालकर थोड़ा खुश रह पाएं। होली पार्टी में दफ्तर का माहौल भी काफी खुशनुमा हो जाता है। इस दिन लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आते हैं, और एक साथ पार्टी का मजा लेते हैं।

अगर आपके दफ्तर में भी होली पार्टी है, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि पार्टी में क्या पहनें तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताएंगे, जिसे आप होली पार्टी में कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
शरारा सूट - फोटो : instagram
शरारा सूट

आजकल इस तरह का शरारा काफी आरामदायक रहता है। इसके साथ दुपट्टा नहीं होता। ऐसे में आप आसानी से इसे कैरी करके अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। इसके साथ हैवी झुमके से अपना लुक कंप्लीट करें। 
विज्ञापन

3 of 6
अंगरखा सूट - फोटो : instagram
अंगरखा सूट

ऐसा अंगरखा सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ अपने बालों में आप पोनीटेल बना सकती हैं। इसके साथ गले में ऑक्सीडाइज नेकपीस  पहन सकती हैं। 

4 of 6
साड़ी - फोटो : instagram
साड़ी 

अगर साड़ी पहनना पसंद तो दफ्तर की होली पार्टी में साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखाएं। अगर आपकी साड़ी सफेद रंग की होगी, तो इसका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
जींस-कुर्ता - फोटो : Instagram
जींस और कुर्ता 

अगर ऐसा कपड़ा पहनना चाहती हैं, जो आरामदायक भी हो तो जींस के साथ कुर्ता पहनें। जींस में आप अपना मोबाइल भी रख सकती हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो होली के प्रिंट वाला स्पेशल कुर्ता अपने लिए खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनारकली - फोटो : instagram
अनारकली

अगर अनारकली सूट पहनने का मन है, तो आप इस तरह का शॉर्ट अनारकली कुर्ता चूड़ीदार पायजामी के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके साथ दुपट्टा कैरी करना न भूलें। ये आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें