फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suit For Office: दफ्तर के लिए चाहिए प्रिंटेड सूट तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर

Wed, 26 Mar 2025 04:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप दफ्तर के लिए ट्रेंडी सूट खरीदना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर एक नजर डालें। इनसे टिप्स लेकर आप खरीदारी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
दफ्तर के लिए चाहिए प्रिंटेड सूट तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर - फोटो : instagram
Suit For Office: वैसे तो हर महिला अपने कपड़ों को लेकर काफी संशय में रहती है, लेकिन जब बात होती है वर्किंग महिलाओं की तो उनके सामने हर रोज ये सवाल खड़ा हो जाता है कि वो दफ्तर क्या पहनकर जाएं। खासतौर पर अब जब गर्मी का मौसम आ गया है, तब महिलाएं ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जो आरामदायक भी हों, और जिसे पहनकर उनका अंदाज क्लासी भी लगे।

ऐसे में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे पहनने के बाद आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखेगा। इन लुक्स को कॉपी करने के लिए आपको सिर्फ अपने लिए खूबसूरत से प्रिंटेड सूट खरीदने होंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
किश्वर मर्चेंट - फोटो : instagram
किश्वर मर्चेंट

आज-कल इस तरह का सूट काफी ट्रेंड मे है। इसमें कुर्ते और दुपट्टे पर एक ही जैसा प्रिंट होता है, जबकि पैंट पूरी तरह से प्लेन होती है। इस तरह का सूट पहनकर आप भी जलवा बिखेर सकती हैं। इसे आप डेली वियर में भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सारा अली खान - फोटो : instagram
सारा अली खान

यदि आपको अनारकली सूट पहनना पसंद है तो सारा अली खान के जैसे फ्लोरल प्रिंट वाला अनारकली सूट पहनकर दफ्तर में जलवा बिखेरें। शिफॉन के फैब्रिक का ऐसा सूट आपके लुक में न सिर्फ चार चांद लगा देगा, बल्कि इसे पहनने के बाद आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। 

4 of 6
अनुष्का सेन - फोटो : instagram
अनुष्का सेन

यदि आपको पैंट सूट पहनना पसंद है तो अनुष्का सेन के जैसा कॉटन फैब्रिक का फ्लोरल सूट पहनें। ऐसे सूट के साथ दुपट्टा कैरी करना न भूलें, क्योंकि इसके साथ दुपट्टा ही सबसे अच्छा दिखेगा। अगर आप इस सूट के साथ पैरों में हील्स पहनकर कानों में झुमके पहनेंगी तो लोग आपको देखते रह जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
मधुरिमा तुली - फोटो : instagram
मधुरिमा तुली

टीवी एक्ट्रेस का ये सूट आप अपने दफ्तर में उस वक्त कैरी करके जा सकती हैं, जब वहां कोई इवेंट है। किसी भी इवेंट पर जब एथनिक कैरी करना है तो मधुरिमा तुली जैसा सूट पहनें। ये सूट आपको बाकियों से अलग दिखने में मदद करेगा। इस पीले सूट पर गोल्डन रंग का प्रिंट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमांशी खुराना - फोटो : instagram
हिमांशी खुराना

आप चाहें तो इस तरह का सूट भी कैरी कर सकती हैं। गर्मी के मौसम में ऐसा सफेद और हरे रंग का सूट आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। भले ही इसमें खास प्रिंट नहीं है, लेकिन आप इसे पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें