फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Men's Fashion: चाहिए 'मिस्टर हैंडसम' का टाइटल तो कपड़े पहनते समय ध्यान रखें ये बातें

Wed, 26 Mar 2025 01:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी 'मिस्टर हैंडसम' का टाइटल चाहते हैं तो तैयार होते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। आपकी एक गलती आपका पूरा लुक बिगाड़ सकती है। 
विज्ञापन
1 of 7
चाहिए 'मिस्टर हैंडसम' का टाइटल तो कपड़े पहनते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Men's Fashion: शायद ही कोई ऐसा लड़का होगा, जो तैयार होते वक्त ये न सोचे कि आज तो उसे सब देखते रह जाएंगे और हर कोई उसकी तारीफ करेगा। लेकिन इसके बावजूद बहुत से लड़के तैयार होते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, कि उनका लुक बिगड़ जाता है। इसलिए लड़कियां अक्सर कह देती हैं कि लड़कों को फैशन सेंस नहीं होता।

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें अपनी तारीफ कराना पसंद है तो आपको तैयार होते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। हैंडसम दिखने के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप हमेशा महंगे और ब्रांडेड कपड़े ही पहनें। आप सस्ते कपड़ों में कुछ बातों का ध्यान रखकर हैंडसम दिख सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
फिटिंग हो सही - फोटो : instagram
फिटिंग हो सही

भले ही आज-कल कितना भी लूज फिटिंग के कपड़े पहनने का ट्रेंड है, लेकिन अगर आप मिस्टर हैंडसम का टाइटल जीतना चाहते हैं तो हमेशा सही फिटिंग के कपड़े ही पहनें। सही फिटिंग के कपड़े आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करते हैं। बस ध्यान रखें कि इसकी फिटिंग ज्यादा टाइट भी न हो।
विज्ञापन

3 of 7
साफ हों कपड़े - फोटो : instagram
साफ हों कपड़े

आपके कपड़े भले ही महंगे ब्रांड के न हों, लेकिन ये अच्छी तरह से साफ होने चाहिए। महंगे कपड़े भी अगर थोड़े से भी गंदे होंगे तो उनकी वैल्यू कम हो जाती है। इसलिए हमेशा अपने कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करके ही इस्तेमाल करें। 

4 of 7
सही से प्रेस हों - फोटो : instagram
सही से प्रेस हों

कभी भी ऐसे कपड़े न पहनें, जो पूरी तरह से गुजले हुए हों। गुजले हुए कपड़े आपके लुक को बिगाड़ सकते हैं। हमेशा ऐसे कपड़े पहनें, जिसे आपने सही से प्रेस किया हो। गर्मियों में जो सूती कपड़े पहने जाते हैं, उन्हें हल्का सा पानी डालकर प्रेस करें, ताकि उनमें देर से सिलवटें पड़े। 
विज्ञापन

5 of 7
कपड़ों के हिसाब से हों जूते - फोटो : Adobe Stock
कपड़ों के हिसाब से हों जूते

फुटवियर का चयन हमेशा कपड़ों के हिसाब से ही करना चाहिए। कई बार लड़के कुर्ता पायजामा के साथ स्पोर्ट्स शूज पहनते है, जिसकी वजह से उनका एथनिक लुक खराब हो जाता है। इसलिए हमेशा अपने आउटफिट के हिसाब से ही फुटवियर का चयन करें। 
विज्ञापन

6 of 7
जगह और समय का रखें ध्यान - फोटो : instagram
जगह और समय का रखें ध्यान

अगर आप जगह का ध्यान रखकर कपड़े नहीं पहनेंगे तो आपका लुक बिगड़ जाएगा। जैसे कि एथनिक वियर हर जगह नहीं पहना जा सकता। वहीं किसी शादी में आप शॉर्ट्स पहनकर नहीं जा सकते। इसलिए यदि अच्छा दिखना चाहते हैं तो हमेशा जगह और समय का ध्यान रखकर ही कपड़े पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसेसरीज हो कम से कम - फोटो : instagram
एसेसरीज हो कम से कम

आजकल कम से कम एसेसरीज कैरी करने का ट्रेंड है। ऐसे में आप भी सिर्फ हाथ में घड़ी और आंखों पर चश्मा लगाकर अपना लुक कंप्लीट करें। ज्यादा एसेसरीज पहनने से बचें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें