फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: धनतेरस से भाई दूज तक इन रंगों के कपड़े पहनकर बिखेरें जलवा, लुक दिखेगा सादगी भरा

Sun, 13 Oct 2024 02:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पांच दिन चलने वाले त्योहारों के लिए खासतौर पर महिलाएं और लड़कियां काफी ज्यादा उत्साहित रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
धनतेरस से भाई दूज तक इन रंगों के कपड़े पहनकर बिखेरें जलवा - फोटो : instagram
Fashion Tips: शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद से लोगों को दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे कई प्रमुख त्योहारों का बेसब्री से इंतजार रहता है। खासतौर पर जब भी बात आती है दिवाली की तो ये एक ऐसा त्योहार है, जो पूरे पांच दिन चलता है। इस महा पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। पांच दिन चलने वाले इस महा पर्व के लिए महिलाएं और लड़कियां काफी उत्साहित रहती हैं। इसके लिए वो कई-कई दिन पहले से ही खरीदारी शुरू कर देती हैं।

ऐसे में यदि आप धनतेरस से लेकर भाई दूज तक अपना खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो हर दिन के लिए पांच अलग रंगों का चुनाव करें। यहां हम आपको पांच दिन के लिए पांच अलग रंगों के बारे में बताएंगे। इन रंगों को आप अलग-अलग दिन कैरी कर सकती हैं। ये पांचों रंग पूजा के लिए काफी शुभ माने जाते हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
धनतेरस - फोटो : instagram
धनतेरस

दिवाली की शुरुआत धनतेरस से ही होती है। ऐसे में दिवाली महोत्सव की शुरुआत में ऐसी ही पीले रंग का आउटफिट पहनें। पीले रंग की साड़ी हर महिला के पास होती ही है। साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो आप पीले रंग का सूट पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
नरक चतुर्दशी - फोटो : instagram
नरक चतुर्दशी

नरक चतुर्दशी के दिन पूजा में हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में महिलाएं ऐसा ही हरे रंग का अनारकली सूट पूजा के समय पहन सकती हैं। इसके साथ चाहें तो अलग रंग का दुपट्टा कैरी करें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 

4 of 6
दिवाली - फोटो : instagram
दिवाली 

मां लक्ष्मी को लाल रंग काफी प्रिय है। ऐसे में आप दिवाली पूजा में ऐसा लाल आउटफिट पहन सकती हैं। लाल रंग की साड़ी और सूट तो हर महिला के पास होती है। ऐसे में आप बिना सोचे लाल रंग का एथनिक आउटफिट भी दिवाली पूजा में कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
गोवर्धन पूजा - फोटो : instagram
गोवर्धन पूजा 

गोवर्धन की पूजा में पीला और नारंगी पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा के लिए आप नारंगी रंग का आउटफिट तैयार कराएं। क्योंकि पीला रंग आप पहले ही पहन चुकी हैं। ऐसे में नारंगी रंग का आउटफिट आप गोवर्धन पूजा में कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाई दूज - फोटो : instagram
भाई दूज 

भाई दूज की पूजा के समय आप पेस्टल रंग के कपड़े पहन सकती हैं। पेस्टल रंग आजकल काफी ट्रेंड में भी रहते हैं। अगर आप पेस्टल रंग के कपड़े भाई दूज की पूजा में पहन रहीं हैं तो अपने भाई को भी मैचिंग आउटफिट ही पहनाएं। अगर इस तरह से तैयार होंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें