फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit For Office: ऑफिस में दिखाना है स्टाइलिश अंदाज तो अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये आउटफिट

Thu, 26 Sep 2024 09:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नए ऑफिस में अपना जलवा दिखाना चाहती हैं तो अपने कलेक्शन में कुछ खास आउटफिट शामिल करें। 
विज्ञापन
1 of 7
ऑफिस के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
Outfit For Office: हर कामकाजी महिला के लिए सुबह सबसे बड़ा सवाल होता है कि वो दफ्तर में नया क्या पहनकर जाएं। पुरुषों के लिए इस सवाल का जवाब काफी आसान होता है। उनके पास दफ्तर में पहनने के लिए आउटफिट के ज्यादा विकल्प नहीं होते, लेकिन महिलाओं के साथ ऐसा नहीं है। महिलाओं की जिंदगी में आउटफिट की कोई कमी नहीं है। हर जगह के हिसाब से महिलाएं अलग रंग और अलग तरह का आउटफिट पहनना पसंद करती हैं।

खासतौर पर जब बात आती है दफ्तर की, तो महिलाएं सोचने पर मजबूर हो जाती हैं, कि कैसा आउटफिट उनके ऑफिस लुक को क्लासी बनाने का काम करेगा। अगर आप नए ऑफिस में अपना जलवा दिखाना चाहती हैं तो अपने कलेक्शन में कुछ खास आउटफिट शामिल करें। यहां आज हम आपको कुछ ऐसे ही क्लासी और स्टाइलिश आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दफ्तर के लिए परफेक्ट हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
ऑफिस के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
जमसूट और ब्लेजर

जमसूट पहनना बहुत सी महिलाओं को पसंद होता है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं, तो आप भी दफ्तर ऐसा ही जमसूट पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ मैचिंग का ही ब्लेजर भी पहनें। जमसूट के साथ ब्लेजर आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
ऑफिस के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
ट्राउजर-शर्ट

अगर फॉर्मल लुक कैरी करना पसंद है तो आप इस तरह का ट्राउजर और उसके साथ शर्ट कैरी कर सकती हैं। ध्यान रखें कि हाई वेस्ट ट्राउजर के साथ शर्ट को हमेशा टक इन करके ही पहनें। उसी से आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

4 of 7
ऑफिस के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
मिडी-डेनिम जैकेट

वैसे तो हर रंग की मिडी दफ्तर में आप कैरी कर सकती हैं, लेकिन अगर आपके पास ब्लैक रंग की मिडी है, तो उसे दफ्तर में अवश्य पहनें। इसके साथ डेनिम जैकेट आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगी। 
विज्ञापन

5 of 7
ऑफिस के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
जींस-टीशर्ट

अगर आरामदायक परिधानों की तलाश कर रही हैं तो जींस और टीशर्ट आपके लुक को स्टाइलिश भी बनाएगी। ब्लैक रंग की जींस के साथ सफेद टी शर्ट आपके लुक को क्लासी बनाएगी। इसके अलावा आप चाहें तो ओवरसाइज टीशर्ट का चयन भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
ऑफिस के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
साड़ी

साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे आप दफ्तर में भी कैरी कर सकती हैं। ये पहनकर आपका अंदाज प्रोफेशनल लगेगा। दफ्तर के लिए कॉटन या फिर सिल्क की साड़ी ही पहनें। वैसे तो ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी भी आपको खूबसूरत लुक देगी। बस ध्यान रखें कि ये साड़ी ज्यादा चमक-धमक वाली न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑफिस के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
सूट

अगर आप चाहें तो इस तरह का सिंपल चिकनकारी सूट अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। सफेद या अन्य पेस्टल रंग का चिकनकारी सूट आपके ऑफिस लुक को क्लासी बनाने का काम करेगा। इसके साथ माथे पर बिंदी लगाकर कानों में झुमके जरूर पहनें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें