फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Office Party Outfit: ऑफिस की पार्टी में बिखेरना है जलवा तो ऐसे कपड़ों का करें चयन

Fri, 28 Jun 2024 02:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके दफ्तर में भी भव्य पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, तो उसमें जलवा बिखेरने के लिए आप खास तरह के आउटफिट तैयार करा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
ऑफिस पार्टी के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
Office Party Outfit: लोग अपनी असल जिंदगी में कितने भी स्टाइलिश हों, लेकिन जब बात दफ्तर की आती है तो हर कोई अपने दफ्तर में थोड़ा सिंपल लुक कैरी करना ही पसंद करता है। पर, जब भी कभी दफ्तर में पार्टी होती है तो हर कोई उस पार्टी में अपना स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहता है।

लड़कों के लिए पार्टी का आउटफिट चयन करने में कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन जब बारी लड़कियों की आती है तो उन्हें पार्टी में जाने के लिए काफी सोचना पड़ता है। हर लड़की ऑफिस की पार्टी में जाने से पहले अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक का खास ध्यान रखती है। इसके लिए वो कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देती है।

अगर आपके दफ्तर में भी पार्टी है और आप कपड़ों को लेकर संशय में हैं तो अपना संशय दूर करें। आप पार्टी में तैयार होने के लिए कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स पर नजर डाल सकती हैं।  इस अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर आप आउटफिट की खरीदारी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
ऑफिस पार्टी के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
जमसूट

अगर पार्टी में बॉस लेडी लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह का जमसूट कैरी करें। ये आपको खूबसूरत के साथ स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा। इस लुक के साथ आप हिना खान के जैसी ही पोनीटेल भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
ऑफिस पार्टी के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
सीक्विन को-ऑर्ड सेट

रात की पार्टी मे अगर कुछ शिमरी पहनना चाहती हैं तो ऐसे सीक्विन फैब्रिक का ऐसा को-ऑर्ड सेट आप कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप अगर थोड़ा डार्क मेकअप करेंगी तो भी आपका लुक प्यारा दिखेगा। इसके साथ भी हील्स ही कैरी करें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

4 of 7
ऑफिस पार्टी के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
बार्बी ड्रेस

अगर क्यूट दिखना चाहती हैं तो ऐसी बार्बी लुक वाली ड्रेस को आप पार्टी में पहनकर जा सकती हैं। ऐसी ड्रेस के साथ अपने मेकअप को मिनिमल रखें और बालों को खुला रख के उसपर बो क्लिप लगाएं। ये लुक भी पार्टी के लिए परफेक्ट रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
ऑफिस पार्टी के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस

अगर ग्लैरमस अंदाज दिखाना चाहती हैं तो इस तरह की शॉर्ट ड्रेस को अपने कलेक्शन में शामिल करें। अगर आप ऐसी ड्रेस पहनकर पार्टी में जाएंगी तो लोग आपको पलट-पलट कर देखे बिना रह नहीं पाएंगे। इसके साथ हील्स जरूर पहनें और बालों को तो जरूर खुला ही रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
ऑफिस पार्टी के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
बॉडीकॉन गाउन

पार्टी में लड़कियों को बॉडीकॉन गाउन पहनना काफी पसंद है। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस तरह के प्रिंट वाले गाउन को अपने कलेक्शन में शामिल करें। इस तरह का गाउन देखने में भी काफी प्यारा लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑफिस पार्टी के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
साड़ी

साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे आप सादगी के साथ-साथ ग्लैमरस अंदाज में भी पहन सकती हैं। अगर ऑफिस की पार्टी रात को है, तो आप डार्क रंग की साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहनकर पार्टी में जा सकती हैं। इसके साथ अपना मेकअप थोड़ा ध्यान से करें। अगर आपको लाइट रंग पसंद है तो आप पार्टी में हल्के रंग की साड़ी भी कैरी कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें