Amarnath Yatra 2024: शनिवार यानी कि 29 जून से अमरनाथ यात्रा का आरंभ होने वाला है। भोले बाबा के भक्त इस यात्रा का इंतजार सालभर करते हैं। बाबा बर्फानी का ये मंदिर भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के अनंतनाग जिले में स्थित है, जिसकी समुद्र तल से उंचाई लगभग 3,888 मीटर की है। इस यात्रा के लिए यात्रियों को अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता होती है, क्योंकि ऊंचाई और कठिन मार्ग के कारण शारीरिक सहनशक्ति की जरूरत होती है।
भारतीय सरकार और विभिन्न गैर-सरकारी संगठन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई प्रबंध करते हैं, जिनमें मेडिकल कैंप, हेलिकॉप्टर सेवा, और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके बावजूद हर किसी को वहां जाने के लिए खुद से तैयारी करने की जरूरत है। अगर आप भी इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन को जाने वाले हैं तो अपनी पैकिंग करते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वहां जाते वक्त कुछ खास कपड़े आपको अपने साथ ले जाना बेहद जरूरी है।