Jewellery According to Neckline: ज्यादातर महिलाएं अपने लिए जब ज्वेलरी खरीदती हैं, तो आउटफिट के रंग के हिसाब से उसे पसंद करती हैं। जबकि क्या आप जानती हैं कि ज्वेलरी का चयन कपड़े के रंग के साथ-साथ उसकी नेकलाइन के हिसाब से होना चाहिए। जी हां, ऐसा तब खासतौर पर करना चाहिए जब आप एथनिक आउटफिट पहन रही हैं।
यदि आप नेकलाइन के हिसाब से अपनी ज्वेलरी का चयन करेंगी तो आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। अधिकतर महिलाओं को इस बारे में जानकारी नहीं होती है। ऐसे में आज हम यहां आपको नेकलाइनों के बारे में तो बताएंगे ही, उसके साथ-साथ हम यहां ये भी बताएंगे कि कैसी नेकलाइन के साथ आप किस तरह की ज्वेलरी पहन सकती हैं, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे।