Newly Brides Outfit Ideas Best Post Wedding: शादी का मौसम शुरू हो चुका है, इसके साथ ही शादी का सीजन भी शुरू हो जाता है। ऐसे में हर दुल्हन चाहती है कि वो शादी के साथ-साथ शादी के बाद अपने ससुराल में भी सबसे खूबसूरत दिखें। इसके लिए लड़कियां पहले से ही खूब नये-नये कपड़े खरीदकर रखती हैं। अगर आप भी शादी के बाद अपने ससुराल में जलवा बिखेरना चाहती हैं तो लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियों को खरीदें।
भारतीय परंपरा में साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि एक एहसास है जो शालीनता और आकर्षण दोनों को साथ लेकर चलता है। आजकल बाजार में पारंपरिक और मॉडर्न डिजाइनों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। रोजाना से लेकर पार्टी तक के लिए लिए अब अलग-अलग स्टाइल की साड़ियों का ट्रेंड चल रहा है। तो आइए यहां जान लेते हैं कि नयी दुल्हनों पर किस तरह की साड़ियां कमाल की लगती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
बनारसी सिल्क साड़ी
- फोटो : instagram
बनारसी सिल्क साड़ी
बात जब बनारसी साड़ी की हो, तो इससे बेहतर कोई साड़ी नयी दुल्हनों के लिए हो ही नहीं सकती। शाही और पारंपरिक लुक के लिए बनारसी साड़ी हमेशा ही कमाल की लगती है। ऐसे में आप इस तरह की बनारसी साड़ी कैरी कर सकती हैं। ये आपको हर शहर में अब आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
कांजीवरम साड़ी
- फोटो : instagram
कांजीवरम साड़ी
तमिलनाडू की मशहूर कांजीवरम साड़ी अपने आप में सबसे रॉयल मानी जाती है। लड़कियां तो इसे अपने रिसेप्शन तक में कैरी कर लेती हैं। इसकी पहचान इसकी शानदार सुनहरी चमक, गहरे रंगों और विशिष्ट डिजाइन से होती है। इसलिए नयी दुल्हनों पर इस तरह की साड़ियां ही बेहद कमाल की लगती हैं।
4 of 6
ऑर्गेंजा साड़ी
- फोटो : instagram
ऑर्गेंजा साड़ी
अगर आप सिल्क फैब्रिक से हटकर कुछ खरीदना चाहती हैं तो ऑर्गेंजा साड़ी से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। ये साड़ियां काफी हल्की और एलीगेंट होती हैं। ये देखने में जितनी खूबसूरत होती हैं, उतना ही उन्हें साभालना मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑर्गेंजा साड़ी काफी हल्की होती हैं। अगर आपको साड़ी पहनना अच्छी तरह आता है, तो इस डिजाइन का चयन करें।
विज्ञापन
5 of 6
पटोला साड़ी
- फोटो : instagram
पटोला साड़ी
नयी दुल्हनों पर अक्सर चटक रंगों की साड़ियां ही कमाल की लगती हैं। ऐसे में अपने कलेक्शन में पटोला साड़ी को शामिल करें। पटोला साड़ियों में रंगों का अनोखा संगम होता है, जिस कारण से नयी दुल्हनों पर ये खूब जचती हैं। ये साड़ियां थोड़ी महंगी जरूर आती है, लेकिन इन्हें जब आप पहनेंगी तो आपका लुक एकदम अलग दिखेगा।
अगर आपको लगता है शादी की सभी रस्मों में भारी कपड़े पहनकर आप थक सकती हैं तो शादी के बाद मिनिमल और क्लासी लुक के लिए लिनन साड़ी खरीद सकती हैं। लिनन साड़ियां देखने में भी अच्छी लगती हैं और ये बजट में भी आ जाती हैं। इसलिए आप इस साड़ी का चयन करें।