फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Style For Bridesmaid: ट्रेंडी हेयरस्टाइल के साथ सहेली की शादी में बिखेरें जलवा, देखकर लोग करेंगे तारीफ

Wed, 22 Jan 2025 11:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको अपनी सहेली की शादी अटैंड करनी है तो अपने लुक को खास बनाने के लिए हेयर स्टाइल को खास रखें। यहां हम आपको नए-नए हेयर स्टाइल के बारे मे बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेंडी हेयरस्टाइल के साथ सहेली की शादी में बिखेरें जलवा - फोटो : instagram
Hair Style For Bridesmaid: जिस तरह से शादी का दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है, ठीक उसी तरह से दुल्हन की सहेलियां भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। दुल्हन के लुक को खूबसूरत बनाने के लिए उनकी सहेलियां भी खूब मेहनत करती हैं। ऐसे में शादी के दिन सबकी नजर दुल्हन की खास सहेलियों पर भी होती है।

यदि आपकी सहेली की भी शादी होने वाली है, तो आपने भी अपनी खरीदारी पूरी कर ही ली होगी। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी हेयर स्टाइल दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी सहेली की शादी में बना सकती हैं। ये हेयर स्टाइल बनाना भी आसान है और उसे कैरी करने के बाद आपका लुक सबसे प्यारा दिखेगा।
विज्ञापन

2 of 6
बनाएं मेसी चोटी - फोटो : instagram
बनाएं मेसी चोटी

बहुत सी लड़कियों को खुले बाल रखना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप इस तरह से मेसी चोटी भी बना सकती हैं। चोटी बनाकर चाहें तो उसमें एक्सेसरीज लगाएं। इसके अलावा आप अपनी चोटी बनाने के बाद दो जुल्फें आगे की साइड अवश्य निकालें, जो आपके चेहरे पर आएं। 
विज्ञापन

3 of 6
गजरे से साथ स्लीक बन - फोटो : instagram
गजरे से साथ स्लीक बन

सिल्क की साड़ी पहन रहीं तो बालों में स्लीक बन बनाएं। स्लीक बन के साथ लुक काफी अच्छा लगता है। स्लीक बन के ऊपर जब आप मोगरे के फूलों का गजरा लगाएंगी, तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। इस तरह के लुक शादी-विवाह में कमाल के लगते हैं। ध्यान रखें कि गजरा हमेशा स्लीक बन पर ही जचता है।

4 of 6
पफ के साथ बालों को रखें खुला - फोटो : instagram
पफ के साथ बालों को रखें खुला

यदि आपको मांगटीका लगाना है तो बालों में बीच की मांग निकालकर उसे अटैच करें। इसके साथ नीचे की साइड के बालों को आप चाहें को कर्ल कर सकती हैं। कर्ल किए हुए बाल ज्यादा घने लगते हैं और ये लुक को और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Saree Draping - फोटो : instagram
सॉफ्ट कर्ल

यदि आपको बालों को खुला रखना ही पसंद है तो इस लुक से टिप्स लेकर अपने बालों को सिंपल तरह से खुला ही रखें। खुले बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। ऐसे लुक के साथ चाहें तो आगे की साइड के थोड़े से बालों को पीछे लेजाकर क्लिप से अटैच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परांदा वाली चोटी - फोटो : instagram
परांदा वाली चोटी 

यदि आप पंजाबी लुक कैरी करना चाहती हैं तो रश्मि देसाई के जैसी हेयर स्टाइल बनाएं। इसके लिए आपको बस बालों में चोटी बनाकर उसमें परांदा लगाना है। परांदा यदि आपके आउटफिट के रंग के हिसाब से होगा, तो आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें