फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tricolor Outfits: इस गणतंत्र दिवस पर लगना चाहती हैं सबसे खूबसूरत, तो इन एक्ट्रेस के तिरंगा लुक को करें ट्राय

Wed, 22 Jan 2025 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको भी इस दिन सबसे अलग लगना है तो आप भी इस 26 जनवरी को इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स को कॉपी कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के तिरंगा लुक्स - फोटो : इंस्टाग्राम
भारत इस साल अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस दिन हर तरफ रौनक बिखरी रहती है। भारत का हर नागरिक इस दिन का बेसब्री से इंतजार करता है। इस दिन बच्चे स्कूल और कॉलेज में तिरंगा लुक कैरी करते हैं और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होते हैं। अगर आपको भी इस दिन सबसे अलग लगना है तो आप भी इस 26 जनवरी को इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स को कॉपी कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्वशी का तिरंगा लुक
उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'डाकू महाराज' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। उर्वशी अपने फैशन सेंस को काफी तवज्जो देती हैं और फैंस को अपने लुक्स से इंस्पायर भी करती हैं। इस गणतंत्र दिवस आप उर्वशी का यह तिरंगा लुक अपना सकते हैं। आप व्हाइट, ऑरेंज के मिक्स कुर्ती के साथ  ग्रीन ट्राउजर और तिरंगा रंग का किनारी वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इस लुक के साथ आप सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी का सिंपल और सोबर लुक
जान्हवी कपूर का ये लुक काफी सिंपल और एलिगेंट है। अगर आप भी बिना ताम-झाम के एक नॉर्मल लुक अपनाना चाहती हैं तो जान्हवी के इस लुक के साथ जा सकती हैं। अभिनेत्री ने व्हाइट प्रिंटेड कॉटन कुर्ते के साथ ट्राउजर पेयर किया है। इसके साथ उन्होंने ग्रीन दुपट्टा भी कैरी किया है। आप भी इस लुक को ट्राय कर सकती हैं।

4 of 5
शोभिता धूलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
 हैंडलूम साड़ी भी है ट्रेंडिंग
शोभिता धूलिपाला अपने अभिनय के अलावा अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले दिनों नागा चैतन्य के साथ शादी समारोह से उनका हर एक लुक काफी वायरल हुआ था। हालांकि, अब आप उनका यह लुक 26 जनवरी के दिन भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप हैंडलूम साड़ी पहनने के शौकीन हैं तो अभिनेत्री की यह आइवरी, ग्रीन और ऑरेंज कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शरारा लुक करें कैरी
गणतंत्र दिवस के दिन आप सारा अली खान का शरारा लुक भी कैरी कर सकती हैं। सारा की तरह व्हाइट सूट के साथ आप तिरंगा दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। यह लुक भीड़ में भी आपको अलग पहचान दिलाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें