फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Hair Accessories: फूलों का गजरा भूल जाएंगी, जब देखेंगी ये ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज

Mon, 30 Sep 2024 09:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके बाल भी लंबे हैं और आपको बालों में फूलों का गजरा लगाना पसंद है तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसी एक्सेसरीज दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप गजरा भूल जाएंगी। 
विज्ञापन
1 of 8
ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज - फोटो : instagram
Trendy Hair Accessories: जिस तरह से खूबसूरत कपड़ों की सुंदरता उसके साथ पहनी गई मैचिंग ज्वेलरी से बढ़ती है, ठीक उसी तरह से बालों की सुंदरता भी उस पर लगाई गई एक्सेसरीज की वजह से बढ़ती है। एक समय था, जब बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए गजरे का इस्तेमाल किया जाता था। बाल चाहे छोटे हों, या लंबे, हर स्टाइल के साथ बालों पर गजरा अटैच कर दिया जाता था। पर, अब समय बदल गया है।

फैशन में हुए बदलाव के बाद अब महिलाएं बालों में अलग-अलग हेयर एक्सेसरीज लगाना पसंद करती हैं। खासतौर पर जिनके बाल लंबे हैं, उनके लिए तो बाजार में एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्सेसरीज मिल जाती हैं, जिन्हें आसानी से बालों में लगाया जा सकता है।

अगर आपके बाल भी लंबे हैं और आपको बालों में फूलों का गजरा लगाना पसंद है तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसी एक्सेसरीज दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप गजरा भूल जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 8
ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

लंबी चोटी के साथ इस तरह की पर्ल स्ट्रिंग वाली हेयर एक्सेसरीज काफी सही दिखेगी। इसका इस्तेमाल तब करें, जब आपकी अन्य ज्वेलरी में भी पर्ल का इस्तेमाल किया गया हो। 
विज्ञापन

3 of 8
ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

अगर हैवी एक्सेसरीज पहनने का मन है तो आप ऐसी मल्टी लेयरर्ड गोल्ड हेयर एक्सेसरीज का चुनाव कर सकती हैं। ऐसी एक्सेसरीज का इस्तेमाल तब करें, जब आपकी अन्य ज्वेलरी में भी गोल्ड की हो। 

4 of 8
ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

अगर आपको जूड़ा बनाने का शौक है तो ये एक्सेसरीज आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। इसमें मुख्य एक्सेसरीज का आकार चांद के जैसा है, जबकि बाकियों का तारों के जैसा। ऐसे में शादी-विवाह में ये एक्सेसरीज आपकी खूबसूरती बढ़ाएगी। 
विज्ञापन

5 of 8
ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

आप अलग-अलग एक्सेसरीज को इस तरह से चोटी में अटैच कर सकती हैं। इसे बटन हेयर एक्सेसरीज कहते हैं। ये खासतौर पर लंबे बालों की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार रहती है। ऐसे में इसे अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें। इसे आप जूड़े में भी लगा सकती हैं।  
विज्ञापन

6 of 8
ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

आप चाहें तो ऐसी गोटा पट्टी और गोल्डन चेन को भी हेयर एक्सेसरीज की तरह बांध सकती हैं। अगर आपके लहंगे में गोल्डन रंग है तो ये एक्सेसरीज आपके लुक के साथ प्यारी दिखेगी। 
विज्ञापन

7 of 8
ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज - फोटो : instagram
छठवीं डिजाइन

अगर आपका लहंगा चटक रंग का है तो आप इस तरह का परांदा अपनी चोटी में लगा सकती हैं। इसे अपनी चोटी पर क्रिस-क्रॉस करके बांधें। ध्यान रखें कि ये नीचे से लंबा होना चाहिए, तभी इसका लुक अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन

8 of 8
ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज - फोटो : instagram
सातवीं डिजाइन

इस तरह की डिजाइन की पारंपरिक हेयर एक्सेसरीज आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगी। इसे आप अलग-अलग पैंडेट को जोड़कर भी तैयार करा सकती हैं। पैंडेट के साथ-साथ ऐसी एक्सेसरीज ईयररिंग्स की मदद से भी तैयार की जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें