प्रियंका द्विवेदी
Trendy Footwear: कुछ परिधान ऐसे होते हैं, जिनको आप किसी भी मौसम और मौके पर पहन सकती हैं लेकिन जब सवाल उनके साथ फुटवियर के चयन का आता है तो समझ नहीं आता कि क्या पहनें? मौसम के हिसाब से फैशन बदलता है, और परिधान बदलते हैं तो उनके साथ सही फुटवियर का चयन भी बेहद जरूरी हो जाता है।
लेगिंग्स को आप शर्ट, टॉप और कुर्ती के साथ पहन सकती हैं और ऑफिस से लेकर पार्टी तक हर जगह कैरी कर सकती हैं लेकिन भारतीय परिधान हो या वेस्टर्न ड्रेस, सभी कपड़ों के हिसाब से फुटवियर भी महत्वपूर्ण होते हैं। फुटवियर भी ऐसे हों, जो ज्यादातर कपड़ों के साथ जंचें-फबें। इसलिए यह समझना जरूरी है कि लेगिंग्स, पैंट या किसी भी परिधान के साथ किस तरह के फुटवियर पहने जाएं, जिससे आपका लुक परफेक्ट लगे।