फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Color Idea: हल्दी में पीला और मेहंदी में हरा छोड़िए, शादी की रस्मों में शामिल करें ये नए रंग

Thu, 08 Jan 2026 03:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trendy Color Idea For Wedding: अगर समय बदल गया है। ऐसे में अगर आपकी शादी होने वाली है तो पारंपरिक रंगों को छोड़कर आप अपनी शादी की रस्मों में नए रंगों को शामिल करें। 
विज्ञापन
1 of 5
Trendy Color Idea: हल्दी में पीला और मेहंदी में हरा छोड़िए, शादी की रस्मों में शामिल करें ये नए रंग - फोटो : PTI
Trendy Color Idea For Wedding: कुछ ही दिनों में शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आपके घर में भी अगर शादी है तो आपने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी होगी। भारतीय शादी की हर रस्म में रंगों का खास महत्व होता है। पारंपरिक रूप से हल्दी में पीला, मेहंदी में हरा और शादी के समय लाल का बोलबाला रहता है। लेकिन अब फैशन और क्रिएटिविटी के चलते दुल्हन-दूल्हा और मेहमान नए रंग भी अपनाने लगे हैं।

आज के समय में अब हल्दी, मेहंदी, संगीत और शादी जैसी रस्मों में सिर्फ पारंपरिक रंगों तक सीमित रहना जरूरी नहीं है। अलग-अलग रंगों का चयन कर आप हर रस्म को और खास बना सकते हैं। अगर आप पारंपरिक रंग से हटकर किसी अन्य रंग के कपड़ों का चयन करेंगे तो आपका लुक सबसे प्यारा और खूबसूरत दिखेगा। तो आइए आपको बताते हैं कि आप किस रस्म में किस रंग का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हल्दी - फोटो : instagram
हल्दी

वैसे तो हमेशा से ही हल्दी की रस्म में पीले रंग के कपड़े ही पहने जाते हैं। पर, अगर आप चाहें तो पीले रंग से हटकर कुछ और भी पहन सकते हैं। इसके लिए गुलाबी या फिर लैवेंडर रंग काफी प्यारा रहेगा। आजकल तो बहुत सी लड़कियों ने अपनी हल्दी की रस्म में सफेद रंग का आउटफिट भी कैरी किया है, जिसपर गुलाबी रंग का काम था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मेहंदी - फोटो : instagram
मेहंदी

अब समय गया जब दुल्हनें अपनी मेहंदी की रस्म में हरे रंग का आउटफिट पहनना पसंद करती थीं। आज के समय में होने वाली दुल्हनें हरे रंग की जगह मिंट ग्रीन, पेस्टल ब्लू या फिर मैरून रंग का आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहंदी लगे हाथों के साथ इन रंगों के आउटफिट खूब जचते हैं।

 

4 of 5
संगीत - फोटो : instagram
संगीत

वैसे तो संगीत के मौसम में ज्यादातर लोग मैट रंगों को कैरी करना पसंद करते हैं। इन रंगों में ब्लैक, व्हाइट, गोल्डन और सिल्वर शामिल है। लेकिन आप चाहें तो अपने संगीत के लिए ब्राइट और मिक्स कलर आउटफिट्स जैसे मंगा, फ्यूशिया, क्रीम-पिंक शेड्स पहन सकती हैं। ये रंग तस्वीरों में खूब अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप इसे कैरी कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी - फोटो : instagram
शादी

बात जब दुल्हन के वेडिंग आउटफिट की हो तो सबसे पहले दिमाग में आता है लाल रंग और उसपर गोल्डन काम। लेकिन बदलते समय में अब या तो महिलाएं सिर्फ लाल रंग का वेडिंग आउटफिट कैरी कर रही हैं। नहीं तो आज-कल भी पेस्टल रंग का आउटफिट दुल्हनों का पसंदीदा है। पेस्टल रंग के आउटफिट भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत होते हैं, जिन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें