Fashion Tips: गर्मियों के मौसम में अब जब पारा 45 डिग्री के पार जा रहा है तो लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रख रहे हैं। इस मौसम में खाने-पीने के साथ-साथ पहनावे का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर लोग अपने पहनावे पर ध्यान न दें तो तबियत खराब होने की संभावना बनी रहती है।
लड़के तो इस मौसम में हल्की शर्ट या टीशर्ट को जींस के साथ कैरी करके स्टाइलिश बन जाते हैं, लेकिन दिक्कत आती है उन लड़कियों के सामने जिन्हें गर्मी के इस मौसम में भी किसी कार्यक्रम में साड़ी पहननी पड़े।
इस मौसम में साड़ी के साथ अगर आप खास डिजाइन का ब्लाउज बनवाकर पहनेंगी तो एक तो आपको गर्मी नहीं लगेगी, दूसरा इससे आपका अंदाज भी स्टाइलिश दिखेगा। तो चलिए देर न करते हुए आपको गर्मी के हिसाब से ब्लाउज के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं, ताकि आप भी उससे टिप्स ले सकें।