फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: बुल्गारी इवेंट में देसी गर्ल ने पहना 140 कैरेट के हीरों का हार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 21 May 2024 01:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा बुल्गारी के इवेंट में ऐसा नेकलेस पहनकर पहुंची, जो 140 कैरेट हीरों का हार से बना था।
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका सिक्का न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी चलता है। दुनियाभर में लोग उन्हें पसंद करते हैं। प्रियंका हमेशा अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों को प्रभावित करती हैं। इन दिनों अपनी हॉलीवुड की आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। हाल ही में वो इटली में आयोजित बुल्गारी के इवेंट में शरीक हुईं। इस इवेंट में उनका अंदाज देखने लायक था। इस इवेंट में उनका अंदाज काफी ग्लैमरस लगा।

इस कार्यक्रम में अभिनेत्री ने ऐनी हैथवे, लियू यीफेई और शू क्यूई के साथ भी पोज दिए। भले ही कार्यक्रम में कई सितारे मौजूद थे, लेकिन लोगों की निगाहें प्रियंका पर टिक गईं। प्रियंका इस इवेंट में खूबसूरत सा ऑफ शोल्डर गाउन पहनकर पहुंची थीं। उनके इस लुक में हर किसी का ध्यान एक्ट्रेस के नेकलेस ने खींचा। उनका ये नेकलेस काफी खास लग रहा था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

कैसा रहा लुक

बुल्गारी की 140वीं एनिवर्सरी पर गाला डिनर रखा गया था। इस दौरान प्रियंका क्रीम और ब्लैक कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर इवेंट में पहुंची थी। उनका ये गाउन नीचे से ट्रांसपैरेंट था। नेट फैब्रिक के इस गाउन में प्रियंका कमाल की लग रहीं थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

अलग था हेयर स्टाइल

पहली बार प्रियंका काफी शॉर्ट हेयर में नजर आईं। छोटे बाल एक्ट्रेस काफी जच रहे थे। लोगों को उनका ये नया हेयर स्टाइल काफी पसंद आया। 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

मेकअप था खूबसूरत

ग्लॉसी लिपस्टिक और न्यूड मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। उन्होंने अपनी आंखों के मेकअप को हाइलाइट किया था, जिससे उनकी आंखे काफी खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

नेकलेस ने खींचा ध्यान

इस इवेंट में प्रियंका के नेकलेस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा का ये हार Serpenti Aeterna कंपनी का है। इस खूबसूरत से हार को बनाने में करीबन 2800 घंटे लगे। इसमें 140 कैरेट डायमंड लगे हैं। इन हीरों को कट करके 7 ड्रॉप शेप का ये खूबसूरत चमचमाता नेकलेस तैयार किया गया है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें