फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Bangles Collection 2025: सावन के आखिरी दिनों में पहनें ऐसी चूड़ियां और दिखाएं अपना खूबसूरत अंदाज

Thu, 07 Aug 2025 11:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trendy Bangles Collection 2025: सावन के महीने में कलाइयों को रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजाना हर महिला की चाहत होती है। इस बार आप कलाइयों की शोभा बढ़ाने के लिए कुछ नया ट्राई कर सकती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
सावन के आखिरी दिनों में पहनें ऐसी चूड़ियां और दिखाएं अपना खूबसूरत अंदाज - फोटो : Adobe stock
Trendy Bangles Collection 2025: सावन का महीना हर भारतीय नारी के लिए प्रेम, परंपरा और सौंदर्य का उत्सव होता है। रिमझिम बारिश और हरियाली के बीच जब कलाईयों से चूड़ियों की खनक सुनाई देती है तो माहौल खुशगवार हो जाता है। बाजार भी इन दिनों रंग-बिरंगी चूड़ियों से खिल उठता है। हालांकि सावन में चूड़ी पहनना केवल शृंगार नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आत्मिक आनंद की परंपरा भी है। तो क्यों न आप इस सावन अपनी कलाइयों को नए स्टाइल में सजाएं।
 
विज्ञापन

2 of 7
कांच की खूबसूरती - फोटो : instagram
कांच की खूबसूरती

कांच की चूड़ियों को भारतीय संस्कृति में सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कांच की चूड़ियों की खनक वातावरण को पवित्र और ऊर्जावान बनाती है। माना जाता है कि इनकी आवाज नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर में सुख-शांति बनाए रखती है। आप हरे, पीले, गुलाबी और लाल रंग की कांच की चूड़ियों को गोल्ड या अपने पसंदीदा कंगन के साथ पहनकर इसकी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
मेटल का टिकाऊपन - फोटो : instagram
मेटल का टिकाऊपन

मेटल की चूड़ियां अपनी मजबूती और खूबसूरत डिजाइन के कारण खास मानी जाती हैं। ये पारंपरिक और मॉडर्न, दोनों लुक में खूब फबती हैं। मेटल की चूड़ियों की खासियत है कि इनके टूटने का डर नहीं होता, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आदर्श होती हैं। बाजार में ये ऑक्सीडाइज्ड, गोल्ड या सिल्वर फिनिश में उपलब्ध हैं, जो पारंपरिक के साथ वेस्टर्न लुक पर भी खासी फबती हैं। उत्सवों और विशेष अवसरों पर इनको पहनना शाही अहसास कराता है।
 

4 of 7
लाख का पारंपरिक लुक - फोटो : instagram
लाख का पारंपरिक लुक 

ये चूड़ियां हाथ से बनाए गए सुंदर हस्तशिल्प और रंग-बिरंगे डिजाइनों के कारण महिलाओं को बहुत पसंद आती हैं। लाख की चूड़ियों में पारंपरिक कला, संस्कृति और आकर्षक रंगों का अनोखा संगम देखने को मिलता है। ये न सिर्फ कलाई की शोभा बढ़ाती हैं, बल्कि रॉयल और एलिगेंट लुक भी देती हैं। त्योहार, शादी या कोई पारंपरिक अवसर हो तो लाख की चूड़ियां हर आउटफिट के साथ खूबसूरत लगती हैं, खासकर साड़ी के साथ। इस सावन अपने पारंपरिक अंदाज को निखारने के लिए इनको जरूर पहनें।
 
विज्ञापन

5 of 7
ऑक्सीडाइज की सादगी - फोटो : instagram
ऑक्सीडाइज की सादगी

इन चूड़ियों की खासियत इनकी एंटीक फिनिश और ट्रेडिशनल लुक है। ये चूड़ियां खास तौर पर उन महिलाओं को पसंद आती हैं, जिन्हें एथनिक और बोहो स्टाइल पसंद है। ये मेटल की बनी होती हैं और इनमें नक्काशी तथा डिजाइन देखने को मिलते हैं, जो इनको खास बनाते हैं। ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां किसी भी पारंपरिक या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ शानदार लगती हैं। ये चूड़ियां सादगी के साथ शाही और आकर्षक लुक देती हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
कुंदन दिखे शाही - फोटो : instagram
कुंदन दिखे शाही

ये चूड़ियां अपनी भव्यता और चमक के लिए जानी जाती हैं। ये पारंपरिक भारतीय आभूषणों में खास स्थान रखती हैं। कुंदन चूड़ियों में जड़े रंग-बिरंगे रत्न और नाजुक डिजाइन इनको बेहद आकर्षक बनाते हैं। ये न सिर्फ हाथों की शोभा बढ़ाती हैं, बल्कि पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ती हैं। साड़ी, लहंगा या सूट के साथ कुंदन चूड़ियां पहनने से व्यक्तित्व में अलग ही निखार आता है। अगर आप खास और एलीगेंट लुक चाहती हैं तो कुंदन चूड़ियां जरूर चुनें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कैसे सजाएं कलाइयां - फोटो : Adobe stock
कैसे सजाएं कलाइयां

अगर आप चाहती हैं कि आपकी चूड़ियां हर किसी का ध्यान खींचें तो उनको स्टाइलिश तरीके से पहनना जरूरी है। इसलिए सबसे पहले आप चूड़ियां अपने आउटफिट के अनुसार चुनें। सिंपल ड्रेस के साथ हैवी और रंगीन चूड़ियां और भारी लहंगे या साड़ी के साथ सिंपल चूड़ियां पहनें। मिक्स एंड मैच करें, ताकि लुक यूनिक लगे। साथ ही हाथों की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। सुंदर कलाई पर ही चूड़ियां अच्छी तरह खिलती हैं, इसलिए मेहंदी, नेलपेंट और स्किन केयर का विशेष ध्यान रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें