फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Blouse Design 2025: ज्वेलरी छोड़िए, ब्लाउज की ऐसी डिजाइन के साथ पाएं परफेक्ट साड़ी लुक

Wed, 06 Aug 2025 04:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Latest Blouse Design 2025: यदि आप अपनी सस्ती सी साड़ी को अलग और क्लासी अंदाज में पहनना चाहती हैं तो उसके साथ खास और अलग तरह का ब्लाउज बनवाएं। यहां लेटेस्ट ब्लाउज का कलेक्शन दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 6
ब्लाउज की ऐसी डिजाइन के साथ पाएं परफेक्ट साड़ी लुक - फोटो : instagram
Latest Blouse Design 2025: साड़ी भारतीय महिलाओं का पसंदीदा परिधान है। कई जगहों पर आज भी महिलाएं रोजाना में सूट की जगह साड़ी पहनना पसंद करती हैं। घर से लेकर शादी-विवाह, पूजा-पाठ के मौके पर भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी के परफेक्ट लुक के लिए महिलाएं इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी, मेकअप कैरी करती हैं। ये सभी चीजें परफेक्ट साड़ी लुक के लिए बेहद जरूरी हैं।

पर, क्या आप जानती हैं कि सिर्फ अलग डिजाइन का ब्लाउज आपके सिंपल साड़ी लुक में भी चार चांद लगा सकता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसके साथ आपको न तो आपको ज्वेलरी की जरूरत पड़ेगी और न ही किसी तरह के मेकअप की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

ऐसा कोर्सेट स्टाइल का ब्लाउज देखने में काफी अलग लगता है और ये बॉस लेडी वाइब देता है। तो अगर आपको भी इस तरह का ब्लाउज पसंद है तो इसे बनवा लें। इसे बनवाते समय ध्यान रखें कि इसकी फिटिंग सही हो। गलत फिटिंग से आपका पूरा लुक बिगड़ जाएगा। आप ऑफ शोल्डर कोर्सेट नहीं पहनना चाहती हैं तो ऐसे नेट लगवा लें। 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

कुछ क्लासी सी डिजाइन खोज रही हैं तो इसका चयन करें। यदि वर्क वाली साड़ी के साथ आप सिंपल का फुल स्लीव का ब्लाउज पहनेंगी तो हर कोई आपको देखता रह जाएगा। इस तरह के सिंपल ब्लाउज को खूबसूरत बनाने के लिए बाजूबंद पर लेस अटैच कराएं, ताकि ये एकदम सिंपल न दिखे। 

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

इस तरह का हॉल्टर-नेक ब्लाउज आपको साड़ी में भी ग्लैमरस लुक देने का काम करेगा। ऐसा हॉल्टर-नेक ब्लाउज बनवा रही हैं तो उसे बैक लेस कराएं। यदि आपका ब्लाउज बैकलेस होगा, तो उसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। इसके साथ आपको गले में कुछ पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह का ब्लाउज ऐसे ही प्यारा लगता है।  
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

यदि फुल हिरोइन वाली वाइब चाहिए तो ऐसा ऑफशोल्डर ट्यूब ब्लाउज अपने लिए तैयार कराएं। ऐसे शिमरी ट्यूब ब्लाउज के साथ यदि आप प्लेन साड़ी भी पहनेंगी तो आपका लुक एकदम परफेक्ट लगेगा। इसके साथ बस अपनी हेयर स्टाइल को खास रखें, ताकि ये देखने में अच्छा लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

सिंपल साड़ी के साथ ग्लैमरस दिखना है तो इस तरह का मिरर वर्क वाला ब्लाउज कैरी करें। बोटनेक वाला ऐसा मिरर वर्क वाला ब्लाउज आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। इसके साथ भी आपको किसी तरह की ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि मिरर वर्क खुद से ही काफी चमक वाला लुक देता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें